{"_id":"62290bfcf8d0f83d6e4dad83","slug":"cm-flying-caught-a-car-full-of-56-cylinders-food-and-supplies-department-got-it-released-panipat-news-knl101386399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने रेड कर पकड़ी 56 गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छुड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने रेड कर पकड़ी 56 गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छुड़वाई
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 में पकडी़ गई सिलिडर से भरी गाड़ी के पास जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग के सदस्द व साथ ?
- फोटो : Panipat
पानीपत। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को सेक्टर 29 पार्ट-1 के फ्लोरा चौक से 56 गैस सिलिंडरों से भरी एक गाड़ी पकड़ी, जो घरौंडा की गैस एजेंसी से पानीपत आई थी। इसकी जांच-पड़ताल के साथ मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। उन्होंने करीब पांच घंटे तक पूछताछ के बाद गाड़ी को छुड़वा दिया। सीएम फ्लाइंग टीम का कहना है कि उन्होंने अपना काम पूरा करते हुए मामले की रिपोर्ट संबंधित पुलिस को दे दी है। अब जांच करना पुलिस और विभाग का काम है। वहीं, विभाग अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की जांच की है।
बताया गया कि घरौंडा गैस एजेंसी से पानीपत में कई गैस कनेक्शन हैं। इनकी डिलीवरी के लिए ये गाड़ी आई थी। दस्तावेजों में गाड़ी का एजेंसी से मिला गेट पास भी चेक किया गया है। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल ये रहा कि क्या कोई दूसरे जिले की गाड़ी दूसरे जिले में गैस कनेक्शन की डिलीवरी देने के लिए जा सकती है या नहीं। इस पर विभाग अधिकारियों ने कहा कि जहां का कनेक्शन होगा वहां डिलीवरी हो सकती है।
सूचना पर पकड़ी थी गाड़ी
सूचना के आधार पर सुबह 10 बजे गाड़ी को पकड़ा था। इसमें 56 गैस सिलिंडर थे। ये गाड़ी करनाल से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की जय गैस एजेंसी से आई थी। पूछताछ में बताया कि उनके यहां कनेक्शन थे, जिसे डिलीवरी दी जानी थी। इसकी शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना समेत विभाग को भी दी है। अब जांच पड़ताल करना उनका काम है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेंद्र, सीएम फ्लाइंग।
सब सही मिला- डीएफएससी
जिस एजेंसी की गाड़ी सीएम फ़्लाइंग टीम ने पकड़ी थी, उनके यहां 600 कनेक्शन हैं। उनकी डिलीवरी के लिए गाड़ी आई थी। मौके पर अधिकारियों को भेजकर मामले की जांच पड़ताल करवाई गई है। जिसमें सब कुछ सही मिला है।
सुभाष सिहाग, नियंत्रक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।