फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying caught a cache of liquor from Vikas Nagar

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने विकास नगर से पकड़ा शराब का जखीरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
CM Flying caught a cache of liquor from Vikas Nagar
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने बुधवार को आबकारी विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली जांची। आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर अवैध शराब का जखीरा भी पकड़ा। इससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम बुधवार सुबह 9:20 बजे उप आबकारी व कराधान आयुक्त (आबकारी) के कार्यालय पहुंची। यहां उप आबकारी व कराधान आयुक्त नीरज हाजिर मिलीं। उनकी उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण शुरू किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों समेत जिले में मंजूरशुदा अहातों, शराब ठेकों, सब वैंड, डिस्टलरी से संबंधित रिकार्ड लिया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी हाजिर मिले। कार्यालय में लगे चारो सीसीटीवी कैमरे चालू मिले। एचएसवीपी में स्थित शराब ठेकों का किराए से संबंधित विवरण हर माह प्राप्त किया जाना नहीं पाया गया। शराब के ठेकों पर रेट से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल भी नहीं बनाया जा रहा था। आर्गेनिक डिस्टलरी समालखा द्वारा इस कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का जुलाई, अगस्त और सितंबर का वेतन डिस्टलरी ने जमा नहीं करवाया। इसमें कार्यालय द्वारा भी कोई पत्राचार डिस्टलरी को नहीं किया गया। कार्यालय में डिस्टलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे से संबंधित रिकार्ड पेन ड्राइव में नहीं मिला। कार्यालय में साफ सफाई निम्न स्तर की थी। कार्यालय पुराने सीमा थिएटर में किराए की बिल्डिंग में है, जिससे यह टुकड़ों में बंटा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल से निरीक्षक बली राम, गुप्तचर इकाई पानीपत और आबकारी विभाग से निरीक्षक राहुल की संयुक्त टीम बुधवार को वार्ड 16 के विकास नगर की गली नंबर 18 में मस्जिद के पास स्थित दुकान का औचक निरीक्षण करने पहुंची। यहां प्रदीप पुत्र दिलबाग निवासी प्रेम नगर नजदीक रेलवे स्टेशन हांसी जिला हिसार हाजिर मिला। दुकान से अंग्रेजी शराब मार्का स्टेरलिंग रिजर्व की छह बोतल और एक पव्वा, रॉयल स्टैग की एक बोतल और 12 पव्वे, रॉयल ग्रीन की 11 बोतलें, वाइट एंड ब्लू की सात बोतलें, रॉयल चैलेंज की सात बोतलें और 24 पव्वे, ओसीब्लू की 15 बोतलें और तीन अद्धे, मैकडॉवल नंबर एक की पांच बोतलें, आठ अद्धे और 15 पव्वे, इंपीरियल ब्लू की आठ बोतलें और 11 पव्वे मिले। इसके अलावा शराब देसी मार्का एनवी रसीला संतरा की 16 बोतल, 44 अध्धे और 100 पव्वे और बीयर मार्का थंडरबोल्ट की नौ बोतलें बरामद हुईं। इसे लेकर टीम ने थाना सेक्टर 29 में शिकायत दी है। इसके अलावा संयुक्त टीम ने विकास नगर में एक अन्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर चंदन निवासी किशनपुरा मिला। दुकान से देसी शराब के मार्का वाली एनवी रसीला संतरा शराब की 17 बोतलें, सात अद्धे और एक पेटी पव्वों की बरामद हुई, जिसका चंदन कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। टीम ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed