फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM called two street vendors and asked about their well being, both said that there is no place for happiness

Panipat News: सीएम ने दो पथ विक्रेताओं से फोन कर पूछा हालचाल, दोनों बोले खुशी का नहीं ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
CM called two street vendors and asked about their well being, both said that there is no place for happiness
पानीपत। शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दो पथ विक्रेताओं से सीएम मनोहर लाल ने फोन पर बात कर उनका हाल चाल जाना। इस पर पथ विक्रेताओं की खुशी का ठिकाना न रहा। मामला था पथ विक्रेताओं को रोजगार के लिए पीएम स्वयं निधि योजना से लोन दिलाने का। नगर निगम ने इन पथ विक्रेताओं को रोजगार के लिए लोन दिलाया था, जिसे उन्होंने पूरा भर दिया। इसके बाद उनका स्लैब और लिमिट बढ़ गई। अब उनको निगम ने फिर से बैंक के माध्यम से रोजगार के लिए लोन दिलाया है। इनमें पथ विक्रेता राज नारायण से सीएम ने अब बात की जबकि दिलीप से कई दिन पहले बात की थी। दूसरी ओर नगर निगम में जाकर पथ विक्रेताओं ने मेयर और परियोजना अधिकारी का लोन दिलाने के लिए धन्यवाद भी किया। मेयर अवनीत कौर ने कार्यालय में इनको लाभ के चेक दिए।
विज्ञापन

पथ विक्रेता राजनारायण ने बताया कि उनके पास एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि सीएम मनोहर लाल उनसे बात करना चाहते हैं। पहले तो उनको यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सीएम से बातचीत की। सीएम ने उनका हाल चाल पूछा। उनके रोजगार और लोन से मिले लाभ को लेकर भी बातचीत की। जिस पर उन्होंने सीएम का तहेदिल से धन्यवाद भी किया। राजनारायण ने ये बात निगम अधिकारियों को भी बताई। उन्होंने बताया कि सीएम का उनके पास फोन आना उनके गौरवांवित महसूस करवाता है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी एक बार सीएम ने दिलीप नाम के एक पथ विक्रेता से बात की थी।
विज्ञापन

शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादियान ने बताया कि पीएम स्वयं निधि योजना तहत रेहड़ी, फड्डी लगाने वाले पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का लोन दिया जाता है। अब तक ये लोन करीब 1005 लोगों को मिल चुका है। इस लोन को पूरा भरने वालों को फिर से राशि बढ़ाकर स्लैब अनुसार लोन दिया जाता है। ऐसे 175 लोगों को फिर से बीस हजार रुपये का लोन दिया जा चुका है। इनमें से 12 लोग इस स्लैब को पूूरा कर चुके हैं और बीस हजार का लोन चुका चुके हैं। अब पचास हजार के लोन के योग्य हो गए हैं। इन 12 में से चार को वीरवार को बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को सात प्रतिशत केंद्र और अतिरिक्त दो प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से ब्याज में छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed