{"_id":"62f95443aec8f50f1b041254","slug":"cm-arrival-samalkha-s-appearance-changed-in-a-week-panipat-news-knl1179144190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने पर बदली समालखा की सूरत,एक सप्ताह में ठीक हुई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने पर बदली समालखा की सूरत,एक सप्ताह में ठीक हुई सड़कें
विज्ञापन
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल समालखा में ध्वजारोहण करेंगे। यही वजह है कि एक सप्ताह से समालखा में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री को आने में दिक्कत न हो। स्ट्रीट लाइट के पोल से लेकर हाईवे के पोल को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है।
मुख्यमंत्री के समालखा में आने पर जो काम वर्षों से नहीं हो पा रहा था, वह तीन दिन में हो गया। समालखा पुल के नीचे पिछले दो वर्षों से सड़क टूटी हुई थी। इसे लेकर शहरवासियों ने कई बार गुहार लगाई। कुछ दिन पहले यहीं पर चीनी से भरा ट्रैक्टर पलट गया था। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर केवल तीन दिन में इस सड़कों को पक्का कर दिया गया। इसी के साथ जमना पेट्रोल पंप के सामने पिछले 10 साल से सड़क खराब है। वहां भी मिट्टी से ऊंचा कर दिया गया है, जिससे सीएम के काफिले को गुजरने में दिक्कत न हो।
स्टेडियम में स्टेज और ट्रैक भी हुआ दुरुस्त
भापरा स्टेडियम पिछले काफी समय से बना है, जिसमें ट्रैक की जगह घासें थीं न स्टेज ठीक था। अब पूरे स्टेडियम की मरम्मत करवाकर ट्रैक को ठीक किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों की टुकड़ियां आसानी से परेड कर सकेंगी। खिलाड़ी स्टेडियम की मरम्मत के लिए लंबे समय से आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे से पहले लगाई गई ग्रिल हटाई
पानीपत से दिल्ली जाते समय समालखा हाईवे शुरू होने पर डिवाइडर के ऊपर ग्रिलें लगाई गई थीं। ताकि यात्री राजा गार्डन से पहले ही कट लेकर समालखा आ सकें। तीन महीने पहले ही लगाई गई ये ग्रिलें तोड़कर हटा दी गई हैं, जिससे सीएम के काफिले को सीधे भापरा की ओर जाने में परेशानी न हो।
भापरा रोड पुलिस छावनी में तब्दील
सीएम के आने से एक दिन पहले समालखा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजार नजर आए। भापरा रोड को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भापरा रोड से स्टेडियम के बीच तकरीबन पांच जगह बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडों पर पुलिस लोगों को अलग-अलग सुरक्षा घेरों से जांच के बाद अंदर जाने देगी।