फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cloudy throughout the day, possibility of heavy rain today

Panipat News: दिन भर छाए रहे बादल, आज तेज बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, possibility of heavy rain today
पानीपत। जिले में बीते कई दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बादल छाए रहने और बीच-बीच में होने वाली बारिश व फुहारों से लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही का दौर रहा। दोपहर ढाई बजे हल्की बूंदाबादी भी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। दोपहर एक बजे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। साढ़े तीन बजे यह 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार व वीरवार को भी तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम में दोबारा परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। दूसरी ओर, बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान रघुबीर, प्रहलाद, महाबीर, सोमबीर, राममेहर, बलबीर व सुनील ने बताया कि अब तक तो बारिश धान की फसल के लिए रामबाण का काम कर रही थी लेकिन आगामी दिनों में बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान ही होगा। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है जिससे सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। यदि आगामी दिनों बारिश हुई तो सब्जी उत्पादकों की भावी उम्मीदों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन





जिले में इन दिनों मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 64 प्रतिशत तथा हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अब बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री , वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों ही दिन तेज बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री , शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

गर्मी के लिहाज से मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन आगामी दिनों बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान होगा। सब्जी की फसल पहले ही मौसम की मार झेल चुकी हैं। किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

- डॉ. राजबीर गर्ग, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed