फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clouds in the morning, dust storm in the afternoon

सुबह से बादल, दोपहर में आई धूलभरी आंधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning, dust storm in the afternoon
पानीपत। कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से सारा दिन बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। दोपहर में धूलभरी आंधी चलती रही। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने भी बरसात की संभावना जाहिर की है। आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बृहस्पतिवार सुबह से ही बरसात की संभावना बन गई। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में भी कमी आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

यह रहा पानीपत का तापमान
बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा के पानीपत, करनाल, कैथल, हिसार सहित कई जिलों में पहाड़ों पर हुए मौसम के बदलाव का असर दिखा। सुबह आंधी के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने से तापमान में भी कमी आई है। पानीपत में वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि नमी की मात्रा 14 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश हुई तो मंडियों में भीगेंगे लाखों कट्टे
मौसम में बदलाव आने के साथ किसानों की भी चिंता बढ़ गई। धूल भरी आंधी से विशेषकर भूसा बनाने का काम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। वहीं, अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण लाखों कट्टे खुले में पड़े हैं। यदि बरसात होती है तो मंडियों में दो लाख से अधिक कट्टे भीग जाएंगे। पूर्वानुमान के तहत दो दिन तक लगातार बूदाबांदी या बारिश हो सकती है।
मौसम में अचानक बदलाव क्यों आया
भीषण गर्मी के बीच मौसम में अचानक आए बदलाव का बड़ा कारण हिमालय के ऊपर से निकल रहे एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर से इसमें आया बदलाव बृहस्पतिवार तक बना रहा। सुबह से ही सड़कों पर हवा के कारण धूल उड़ती नजर आई। बादल छाए रहने से चिलचिलाती धूप से निजात मिली।

- हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया है। सुबह से ही आंधी और बूंदाबांदी शुरू हो गई है। गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बरसात की संभावना भी है। आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed