फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cloud cover reduces temperature by three degrees, likely to increase for several days

Panipat News: बादल छाने से तीन डिग्री घटा तापमान, अब कई दिन बढ़ने के आसार

Sat, 06 Jun 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cloud cover reduces temperature by three degrees, likely to increase for several days
तेज धूप से बचने के लिए मुंह को चुन्नी से ढक्कर जाती स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : 1
पानीपत। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वीरवार देर शाम चली आंधी और रात में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह की शुरुआत में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को इसमें कमी दर्ज की गई। वीरवार शाम की आंधी और रात की बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की गति कम रहने के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन




कारद निवासी संदीप ने बताया कि इस समय ज्वार की फसल के लिए बारिश बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। यदि अच्छी बारिश होती है तो किसानों को सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ेगा और फसल की पैदावार भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने से गर्मी में कमी आई है और पंखे की हवा भी राहत देने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण आगामी कई दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।



तापमान का रिकॉर्ड (डिग्री सेल्सियस में)

दिन
अधिकतम
न्यूनतम

शुक्रवार
36
28

शनिवार (अनुमानित)
39
28

रविवार (अनुमानित)
40
29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed