फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clothes of the accused in the rape and murder of a minor recovered

Panipat News: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या में आरोपी के कपड़े बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Clothes of the accused in the rape and murder of a minor recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में सीआईए-1 ने हत्यारोपी ठेकेदार कुलदीप की निशानदेही पर विकास नगर में उसके घर से कपड़े बरामद किए हैं, जो उसने वारदात के वक्त पहने थे। सीआईए ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर नाबालिग की 15 सितंबर को दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। उसके शव का 58 दिन बाद शनिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस बीच माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विदित हो कि 15 सितंबर को 15 वर्षीय नाबालिग काम पर फैक्टरी गई थी, लेकिन वह बाहर नहीं लौटी। शाम तक घर न पहुंचने पर मां फैक्टरी गई, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। चप्पल बाहर मिलने पर मां ने बेटी के अंदर होने का शक जताया था, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। मां ने ठेकेदार कुलदीप समेत चार पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

एसपी के संज्ञान लेने पर 55 दिन बाद वीरवार को सीआईए-1 ने आरोपी ठेकेदार कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। उसने नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फैक्टरी की तीसरी मंजिल से शव बरामद किया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए पहले पानीपत नागरिक अस्पताल और फिर पीजीआई खानपुर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली की सफाई के बहाने शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी

बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर बोरे में शव छिपाने वाला आरोपी ठेकेदार कुलदीप 55 दिन बाद दिवाली की सफाई के बहाने उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में था, वह फैक्ट्री के कूड़े संग बोरे में रखे शव को भी नहर में फेंकना चाहता था, इसके लिए उसने फैक्ट्री मालिक से बात भी कर ली थी और सफाई के लिए मंजूरी भी ले ली थी, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।


वारदात के बाद आरोपी ने मां से कहा था - तुम्हारी बेटी भाग गई
मां ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी कुलदीप से बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी एक युवक के साथ भाग गई। उसने कुलदीप को कहा कि तुमने रोका क्यों नहीं तो वह गाली-गलौज करने लगा, जबकि दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या कर उसके शव को बोरे में रखकर फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर कमरे में ही छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed