फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleared the tree in the election, now I will clean up the dirt and corruption: Kuchhal

चुनाव में झाड़ू का सफाया किया, अब गंदगी और भ्रष्टाचार की करूंगा सफाई : कुच्छल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cleared the tree in the election, now I will clean up the dirt and corruption: Kuchhal
पानीपत। समालखा नगर पालिका चुनाव में 2625 वोटों से जीतकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल दूूसरी बार चेयरमैन बने हैं। चेयरमैन पद पर इस बार सीधा चुनाव होने से कुच्छल के लिए यह जीत बड़ी मानी जा रही है। जीत के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि झाड़ूू लेकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव में झाड़ू की सफाई की, अब शहर को स्वच्छता की ओर ले जाएंगे। शहर की गंदगी और भ्रष्टाचार का सफाया होगा। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि अब शहर में विकास करेंगे।
विज्ञापन

जीत के साथ ही कुच्छल ने समालखा से कांग्रेस के विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र में विधायक की गैरमौजूदगी का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि कहां हैं विधायक। अब चेयरमैन और विधायक दोनों का काम वही करेंगे।
विज्ञापन

अधूरे काम अब पूरा करूंगा
अशोक कुच्छल ने कहा कि पिछली बार चेयरमैन बनने के कुछ समय बाद उनके पास से पद चला गया था, जिसकी वजह से समालखा के विकास कार्य बीच में रुक गए थे। अब उन विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। पार्कों में सफाई, स्टेडियम का निर्माण, शहर में सफाई, जाम से मुक्ति और अतिक्रमण हटाने की दिशा में काम तत्काल प्रभाव से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलाव लाकर बताऊंगा, 15 दिन बाद विकास कार्य गिनवा दूंगा
कुच्छल ने कहा कि मेरा केवल एक ही लक्ष्य है कि शहर में विकास हो। उन्होंने दावा कि शहर में बदलाव लाकर रहेंगे। महज 15 दिन बाद विकास कार्य गिना दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed