फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness tender, public representatives opposing the rules

सफाई के टेंडर, नियमों का विरोध कर रहे जनप्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness tender, public representatives opposing the rules
पानीपत। शहर की सफाई के लिए चार जोन बनाकर लगाए गए टेंडरों और इनकी नियम एवं शर्तों का जनप्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया है। पार्षदों का कहना है कि निगम अधिकारी केवल पुराने ठेकेदारों को ही फायदा पहुंचाना चाहते हैं। हालात ऐसे बना दिए हैं कि चाहे टेंडर नए लगें या रद्द हों, दोनों ही सूरतों में पुराने ठेकेदारों को फायदा है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि अगर नए टेंडर को मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिली और रद्द हुआ तो पहले से चले आ रहे ठेके को ही बढ़ाया जाएगा। पिछले कई महीनों से टेंडर बढ़ते आ रहे हैं। अगर मुख्यालय की मंजूरी से टेंडर खुल जाता है तो नियम व शर्तें ऐसी हैं कि टेंडर चहेते और पुराने ठेकेदारों को ही मिलेंगे। इससे निगम और शहर की जनता को कोई फायदा नहीं होगा। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने जानबूझकर चार जोन के टेंडर लगवाए वरना मुख्यालय ने एक जोन की मंजूरी ही दी है।
विज्ञापन

इन टेंडरों और इनकी नियम व शर्तों का पूरा विरोध करते हुए पार्षदों ने कहा कि वे अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे। इसकी शिकायत तक मुख्यालय से लेकर शहर और प्रदेश स्तर के नेताओं से भी की जाएगी। इस प्रकार से शहर को लुटने नहीं दिया जाएगा। इस टेंडर प्रक्रिया से निगम का सफाई पर बजट पहले भी करीब सवा तीन करोड़ था अब भी सवा तीन करोड़ रुपये ही बनेगा। इससे शहर को कोई फायदा तो होगा नहीं ये केवल जनता और जनप्रतिनिधियों को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को खुलेंगे टेंडर
शहर की सफाई के चार जोन के शॉर्ट टर्म टेंडर निगम ने 11 दिसंबर को लगाए हैं, जो 22 दिसंबर को खुलेंगे। निकाय मुख्यालय ने केवल एक जोन बनाकर डेढ़ करोड़ में सफाई करवाने की मंजूरी दी है। हालांकि फिर से प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया। हालांकि अभी मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन निगम ने टेंडर लगा दिए है। शहर को वार्ड नंबर एक से सात, आठ से 14, 15 से 20 और 21 से 26 चार जोन में बांटा गया है।
करेंगे विरोध
निगम की इस टेंडर प्रक्रिया और चार जोन में टेंडर लगाने का पूरा विरोध किया जाएगा। इससे शहर को कोई फायदा नहीं होगा केवल कुछ लोगों की जेब ही भरेंगी। निगम ने चार जोन में टेंडर का पूरा ड्रामा किया है, जिससे केवल पुराने ठेकेदारों को ही फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। -चंचल डाबर, पार्षद, वार्ड नंबर 22

निगम का षड्यंत्र- धींगड़ा
चार जोन में सफाई का टेंडर लगवाना निगम का एक सोचा समझा षड्यंत्र है। अगर टेंडर लगे तो नियम व शर्तें ऐसी हैं कि केवल पुराने ठेकेदारों को ही इसका फायदा मिलेगा और अगर मुख्यालय ने इनको मंजूरी नहीं दी तो भी इन पुराने टेंडरों को ही सफाई का हवाला देकर बढ़ाया जाता रहेगा। -अश्वनी धींगड़ा, पार्षद, वार्ड नंबर 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed