फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleaning of drains and sewerage by marking the places of waterlogging

जलभराव के स्थानों को चिन्हित कर पुलिस ने कराई ब्लॉक नालों व सीवरेज की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains and sewerage by marking the places of waterlogging
फोटो संख्या-46
विज्ञापन

जलभराव के स्थानों को चिह्नित कर कराई नालों और सीवरेज की सफाई
- जलभराव से लगता था जाम, पुलिस विभाग ने एलएंडटी के साथ मिलकर उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड पर जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जिला पुलिस ने सड़क किनारे ब्लॉक नालों व सीवरेज की सफाई करवाई। जलभराव के कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित किया और सभी खामियों को ठीक करवाया गया।
डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार ने शहर में जीटी रोड पर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए उक्त स्थानों को चिह्नित कर एलएंडटी के कर्मचारियों के सहयोग से जाम सीवरेज व नालों की सफाई कराई। डीएसपी ने बताया कि जीटी रोड के साथ बने नाले और सीवरेज ब्लॉक से बारिस के दौरान जीटी रोड पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसकी वजह से वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। गत दिनों हुई बारिश से संजय चौक, खादी आश्रम और अनाज मंडी कट के आसपास जीटी रोड पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब इन सभी स्थानों को चिह्नित किया और संजय चौक, चादी आश्रम और अनाज मंडी कट के पास नालों की सफाई कराई।
विज्ञापन

-
प्लास्टिक कचरे से अटे थे नाले, साफ कराकर लगवाए जाल-
डीएसपी ने बताया कि संजय चौक के समीप जीटी रोड के साथ सीवरेज मिट्टी, प्लास्टिक व कचरे से अटे होने के कारण ब्लॉक थे। इनकी खुदाई करवाकर विभिन्न स्थानों पर लोहे के जाल भी लगवाए गए। मानसून के दौरान शहर में जीटी रोड पर जलभराव की स्थिति न हो और अगर हो तो उससे तत्काल निपटा जाए, इसके लिए जिला पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed