{"_id":"e8e30652bdb81306283a18f59c7e86d3","slug":"cleaner-injured-after-falling-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गिरकर क्लीनर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से गिरकर क्लीनर घायल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। थर्मल बाईपास पर राख से भरे ट्रक से गिरकर एक क्लीनर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना सोमवार सुबह के समय हुई। थर्मल बाईपास के पास चितौड़गढ़ निवासी रामबल ट्रक की छत पर रस्सा कस रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथ से रस्सा छूट गया और वह सड़क पर गिर गया। गिरने के बाद वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
ड्राइवर रण सिंह ने बताया कि वे एक सिमेंट प्लांट के लिए राखी ले जाते है। ठंड के कारण क्लीनर का हाथ फिसला था।
उधर, सब्जी की रेहड़ी लेकर जा रहा एक व्यक्ति कैंटर की टक्कर लगने से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चौधरी कॉलोनी निवासी हरिराम सब्जी की रेहड़ी लेकर थर्मल की तरफ जा रहा था। खुखराना के पास एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसके बेटे रामपाल ने बताया कि हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसी कारण उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।