फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Claims in the air, abundance of cattle on the ground

Panipat News: दावे हवाहवाई, धरातल पर गोवंश की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Claims in the air, abundance of cattle on the ground
पानीपत। नगर निगम अप्रैल से लेकर अब तक नैन गोशाला में करीब 715 बेसहारा गोवंश भेज चुका है। बावजूद इसके अब भी शहर की सड़कों पर दो हजार से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। जो हर दिन किसी न किसी हादसे की वजह बन जाते हैं। निगम की ओर से कंडम गाड़ियां उपलब्ध करवाना और रोज नए फरमान सुनाना इस काम में बाधा उत्पन्न कर रहा है। हालांकि डीसी वीरेंद्र दहिया के संज्ञान लेने के बाद कुछ सुधार हुआ है, लेकिन निगम अधिकारियों को डीसी का हस्तक्षेप शायद अच्छा नहीं लगा। यही वजह है कि पिछले काफी दिनों से अभियान थम गया है।
विज्ञापन

एजेंसी की ओर से अप्रैल में 65 गोवंश भेजे गए। मई में 532 भेजे गए। जून के चार दिन में 118 गोवंश गोशाला में भेजे गए हैं। नगर निगम ने खुद 27 मार्च को इस काम को बंद करा दिया था। इसके बाद इसे 22 अप्रैल को चालू किया गया, जिसमें निगम अधिकारियों ने आदेश दिए कि एक दिन छोड़कर अगले दिन सिर्फ एक गाड़ी भेजी जाए। यह काम दो मई तक चला। फिर निगम का नया फरमान आया कि अब रोजाना एक गाड़ी भेजें। 21 मई से रोजाना दो गाड़ियां भेजने के आदेश जारी किए। 24 मई को रोजाना 40 से 50 पशु गोशाला भेजने के आदेश दिए, जबकि निगम ने एजेंसी को कंडम गाड़ियां दे रखी हैं। आए दिन कोई न कोई गाड़ी खराब हो जाती है। कभी किसी की लिफ्ट तो कभी इंजन में फॉल्ट आ जाता है। निगम नई या अन्य गाड़ी तक नहीं दे रहा है। इससे अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक सुभाष आर्य ने बताया कि उनके पास काम करने का समय सिर्फ पांच से छह घंटे का ही होता है। वे दिन में पब्लिक होने की वजह से काम नहीं कर सकते। क्योंकि गोवंश पकड़ते समय हादसा होने का डर रहता है। रात में 10 बजे से लेकर सुबह चार या पांच बजे तक ही यह काम संभव है। एक गाड़ी अधिकतम दो चक्कर लगा सकती है। इनमें से कोई न कोई गाड़ी खराब भी रहती है। निगम अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि आप गाड़ी अच्छी उपलब्ध करवाएं, मैन पावर हम बढ़ाएंगे। अगर ऐसा होता है तो अभियान रफ्तार पकड़ सकता है। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि वे इस बारे में अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed