फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CJM inspected the de-addiction center and checked the OPD registers.

Panipat News: सीजेएम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, ओपीडी के रजिस्टर जांचे

Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
CJM inspected the de-addiction center and checked the OPD registers.
नागरिक अस्पताल में रजिस्टर की जांच करती सीजेएम। विभाग
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह-सचिव सीजेएम वर्षा शर्मा ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर नशा मुक्ति केंद्र और ओएसटी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर की जांच की। साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सीजेएम वर्षा शर्मा शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के रजिस्टर की जांच की। शनिवार को 65 मरीज उपचार के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने ओएसटी सेंटर (एचआईवी विभाग) का भी निरीक्षण किया गया, जहां मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। ओएसटी सेंटर में 125 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र में कार्यरत काउंसलरों एवं स्टाफ नर्सों से भी बात की और सभी को मरीजों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कल्याणकारी संस्थानों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिससे कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के अधिकारों एवं कल्याण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटेक्शन होम का भी किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष वाणी गोपाल शर्मा के निर्देश पर प्रोटेक्शन हाउस का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर प्रेम विवाह करने के बाद एक दंपति रहता हुआ मिला। उन्होंने पति-पत्नी से बात की और जानकारी ली कि किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। निरीक्षण के दौरान सेफ हाउस इंचार्ज ईएसआई रणधीर सिंह व महिला कांस्टेबल नीतू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed