फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil surgeon and PMO refuse to help the removed employees

सिविल सर्जन व पीएमओ का हटाए गए कर्मचारियों की मदद से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon and PMO refuse to help the removed employees
पानीपत। सिविल अस्पताल के आउटसोर्सिंग ठेकेदार के खिलाफ आठवें दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगे न मानी जाने तक ड्यूटी पर लौटने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों का एक दल सिविल सर्जन व पीएमओ से मिला, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वो ठेकेदार के कर्मचारी है इसलिए वो उनकी मदद नहीं कर सकते। यह भी कहा कि वे सिर्फ ठेकेदार से उनकी मीटिंग करा सकते हैं लेकिन उस पर कोई दबाव नहीं बना सकते।
विज्ञापन

उधर, धरना स्थल पर बुधवार को कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में मजदूर संघ से विजय लक्ष्मी पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हरीश , दिनेश, नरेश, संगीता, कुलदीप व सुरेंद्र ने कहा कि ने कहा कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। उनके सुपरवाइजर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हैं। महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। अगर वो इसका विरोध करते है तो उन्हें हटा दिया जाता है। ठेकेदार ने 24 नवंबर को 12 कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया था। कर्मचारियों पर अनुशासित न होने के आरोप लगाया गया। इससे गुस्साएं कर्मचारी ठेकेदार के विरोध में उतर आए। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को ठेकेदार कर्मचारियों के एक दल के साथ मीटिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed