फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil hospital will smell with fragrance, there will be herbal park all around.

Panipat News: खुशबू से महकेगा नागरिक अस्पताल, चारों तरफ होगा हर्बल पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital will smell with fragrance, there will be herbal park all around.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल अब खुशबू से महकेगा। यहां रोगियों व तीमारदारों को भी सुकून मिलेगा। अस्पताल में चारों और हर्बल पार्क बनाया जा रहा है। यहां 100 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। अब अस्पताल के ओपीडी गेट के पास दो, इमरजेंसी के सामने, सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे व डिप्टी एमएस के आवास के पास बड़े हर्बल पार्क बनाए जा रहे हैं। यहां मरीज स्वच्छ वातावरण में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

पार्क की देखरेख के लिए दो माली भी लगाए हैं। अस्पताल के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मेहता को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग राजकीय कॉलेज पानीपत के सहायक प्रोफेसर ग्रीनमैन प्रो. दलजीत सिंह की मदद ले रहा है। उसकी मदद से एक हर्बल पार्क तैयार किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर वातावरण देने का प्रयास कर रहा है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अस्पताल में ही फर्श पर बैठना पड़ता है। उनके बैठने के लिए स्थान नाकाफी है। उनको अधिकतर टहल कर ही समय व्यतीत करना पड़ता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग उनके लिए ऐसे पार्क बनाकर उनको बेहतरीन वातावरण देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन





बॉक्स
पार्क में लगाए जा रहे ये पौधे
नीम, तुलसी, ब्राह्मी , हल्दी, चिरायता, अडूसा, सदाबहार, सहिजन, हडजोरा, करिपत्ता, दूधिया घास, मीठा घास, भूई आंवला, अडहुल, घृतकुमारी, महुआ, गेंदा, सेमल, पलाश, पत्थरचूर, कुजरी, शतावर व चिरचटी इत्यादि ।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन-
जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि अस्पताल के वातावरण को बेहतरीन बनाने का प्रयास है। इसके लिए डॉ. शालिनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एक हर्बल पार्क तैयार हो चुका है। बाकी पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed