फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   civic, property tax, committee, recovery

आयुक्त ने कमेटी गठित कर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का ब्यौरा सौंपने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
civic, property tax, committee, recovery
नगर निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों को बिजली निगम अधिकारियों से साथ कमेटी बनाकर बिजली निगम की सभी प्रॉपर्टी का डाटा इक्ट्ठा करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित प्रॉपर्टी से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का गणित लगाया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने बिजली निगम के एसई को पत्राचार से भी सूचित किया है। जिसमें बिजली निगम के अधिकारियों की निगम अधिकारियों के साथ एक कमेटी बनाने के आदेश दिए गए हैं। निगमायुक्त ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय प्रिंसिपल सेक्रेटरी के आदेशों के बाद निगम ने शहर के प्राइवेट व सरकारी इमारतों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली तेज शुरू कर दी है। इसके तहत बड़े बकायादारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं सरकारी इमारतों से भी टैक्स का डाटा तैयार कर वसूलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में सभी सरकारी इमारतों पर करीब 45 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम पर भी नगर निगम का करोड़ों रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स निकल सकता है। शहर में बिजली निगम के कई पॉवर हॉउस होने के साथ कई कंपलेंट सेंटर भी हैं। जिनसे आज तक नगर निगम बकाया टैक्स वसूल नहीं पाया है। यहां तक की नगर निगम के पास बिजली निगम के सभी दफ्तरों को रिकार्ड तक मौजूद नहीं है। इसी के लिए निगम टीम अब एक कमेटी बनाकर पहले सभी इमारतों का ब्यौरा तेयार करेगी। इसके बाद इमारतों व जगह के क्षेत्रफल के हिसाब से बिजली निगम पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का बिल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

भेजा जाएगा नोटिस-
निगम आयुक्त ने बताया कि कमेटी जैसे ही बिजली निगम के सभी इमारतों का ब्योरा देगी, उसके बाद निगम से बकाया वसूली के लिए आग्रह किया जाएगा। वसूली न हो पाने पर बिजली निगम को नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं, जिसके बाद वे बिजली निगम का खाका तैयार करने में लगे हैं। इसके बाद बिजली निगम को बकाया बिल भरने के लिए कहा जाएगा। वहीं बाद में नोटिस भी किया जा सकता है।
ओमप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed