फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   civic

थर्मल और खुखराना गांव के सामने झील पर है तेंदुआ, गांव में दशहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर से महज 4 किलोमीटर दूर असंध रोड पर थर्मल व साथ लगते खुखराना गांव के महज 500 मीटर सामने झील पर तेंदुए जैसा वन्य प्राणी देखा गया है, जिसके ग्रमीणों और विभाग के पास सबूत भी हैं। इस सूचना ने विभाग और लोगों की नींद उड़ा दी है। चर्चा में है कि यह तेंदुआ आज से नहीं बल्कि यहां करीब 2 महीने से है। झील पर डंपर चलाने वाले ड्राइवरों ने इसकी वीडियो भी बनाई है, जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम रविवार दोपहर को मौके पर पिंजरा व बकरी को लेकर पहुंची है, लेकिन बावजूद इसके तेंदुआ अभी तक काबू नहीं किया जा सका। वहीं झील से सटे गांव व थर्मल कॉलोनी में तेंदुए को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं विभाग अधिकारियों ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। हालांकि विभाग अधिकारी अभी तक इस बात को लेकर सपष्ट नहीं हैं कि वह तेंदुआ है या चीता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे करीब 1 साल पहले भी सेक्टर 18 में एक घर की सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। चर्चा में है कि यह वही तेंदुआ हो सकता है। जो इतने दिनों से थर्मल की झील में छिपकर बैठा है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखा तेंदुआ
झील में डंपर चलाने वाले ड्राइवरों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने झील पर ही एक तेंदुआ या चीते जैसा जानवर देखा था, उसकी उन्होंने वीडियो बना ली। 16 सेंकड की इस वीडियो में ड्राइवर तेंदुए को देखकर उसकी वीडियो बनाने लगे। इसमें देखा गया कि झील पर एक जगह तेंदुआ घात लगाए बैठा है। जिसके बाद उन्होंने तेंदुए को वहां से भगाने की कोशिश की, उनकी आवाज सुनकर तेंदुआ मौके से भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रामक रवैये वाला तेंदुआ लोगों को देखकर भागता है
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस तेंदुए को झील में कई बार देखा है। जब वे एक साथ कई आदमी होते हैं तो तेंदुआ उन्हें देखकर भाग जाता है, लेकिन जब कोई अकेला आदमी उसे मिले तो तेंदुए का रवैया आक्रामक प्रतीत होता है। हालांकि अभी तक इस प्राणी द्वारा किसी भी ग्रामीण या अन्य के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं लोगों में इस बात का डर बना हुआ है कि यह जानवर कभी भी वार कर नुकसान कर सकता है।
बकरी और पिंजरा लेकर पहुंची टीम
जैसे ही वन विभाग अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली तो वे मौके पर तेंदुए को पकड़ने के लिए बकरी और पिंजरा लेकर पहुुंचे। उन्होंने पिंजरे में बकरी को बांधकर, उसे तेंदुए के चारे के तौर पर इस्तेमाल भी किया, लेकिन बावजूद इन तमाम कोशिशों के सफल नहीं हो पाए। विभाग अधिकारी झील पर बकरी के साथ कुछ देर तक घूमे भी ताकि बकरी की आवाज सुनकर तेंदुआ आस-पास की झाड़ियों तक पहुुंच सके, लेकिन देर शाम तबक भी उनके हाथ खाली रहे।
पैरों के निशान पर से लगा रहे अंदाजा
ग्रामीण व झील पर काम करने वाले ड्राइवरों ने मौके पर जाकर तेंदुए जैसे वन्य प्राणी के पैरों के निशान भी दिखाए, लेकिन अभी तक इन निशानों से विभाग को यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि ये प्राणी तेंदुआ है या चीता है। लेकिन ग्रामीण व विभाग अधिकारियों का मानना है कि यह प्राणी इन दोनों में से ही एक है।

तेंदुए जैसे वन्य प्राणी को पकड़ने की कोशिश में विभाग
सूचना मिली है कि थर्मल के सामने झीलों पर एक तेंदुआ या चीते जैसा वन्य प्राणी है। इसकी वीडियो देखी गई, लेकिन ये साफ नहीं हो सका है कि ये प्राणी तेेेेंदुआ है या चीता है। ये कोई सियार जैसा जानवर भी हो सकता है। इसके लिए विभाग कार्रवाई कर रहा है।
निवेदिता, वन विभाग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed