फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   civic

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिलने पर भड़के परीक्षार्थी, 1:23 घंटे किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
civic
एचएसएससी की परीक्षा देने के बाद अपने घरों तक पहुंचने का इंतजाम नहीं होने पर परीक्षार्थी भड़क गए। ट्रेन का इंतजाम नहीं होने पर पानीपत रेलवे स्टेशन पर करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। भड़के परीक्षार्थी प्लेटफार्म से ट्रैक पर उतर आए और एकता एक्सप्रेस को रोक लिया। सारा हंगामा तब हुआ ट्रेन के पानीपत पहुंचने पर दो ट्रेन बन गईं। इस दौरान रोहतक को जाने वाली महिला अभ्यर्थियों का डिब्बा दिल्ली रूट पर जाने वाली ट्रेन में जुड़ गया तो वह ट्रैक पर उतरकर ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। इतने में सभी छात्र आ गए और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठियां फटकारी तो मामला बिगड़ गया और मॉडल टाउन थाने की पुलिस आने के बाद किसी तरह रोहतक रूट की एकता एक्सप्रेस को करीब 1:23 घंटे की देेर से रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

रोहतक रूट के लिए दूसरी ट्रेन नहीं होने और लाठियां फटकारे पर बिगड़ी स्थिति
एकता एक्सप्रेस रात करीब 8:40 बजे कालका, कुरुक्षेत्र, करनाल होते हुए पानीपत पहुंची। यहां से यह ट्रेन दो भागों में बंट गई। एक रोहतक रूट पर तो दूसरी दिल्ली रूट पर रवाना होनी थी। रोहतक और भिवानी आदि शहरों में परीक्षा देने जा रहे उन अभ्यर्थियों केे उतरना पड़ा जो दिल्ली जाने वाली ट्रेन के कोच में बैठे थे। आचानक रेलवे स्टेशन पर करीब पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या हो गई। कुछ को परीक्षा देकर घर लौटना था और कुछ सोमवार को परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। अव्यवस्था पर हंगामा बढ़ा तो जीआरपी और आरपीएफ ने लाठियां फटकारी, जिस पर बात और बिगड़ गई। हंगामा बढ़ता ही गया। नतीजा मॉडल टाउन थाने पुलिस केे बुलाना और किसी तरह परीक्षार्थियों को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन चलाने का आश्वासन मिलने तक स्टेशन पर डटे 2000 से अधिक अभ्यर्थियों
पटरियों ने अभ्यर्थियों को हटाने के साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया था कि रोहतक रूट पर दूसरी ट्रेन चलाएंगे। जिससे वह जा सकेंगे। हालंकि यह ट्रेन कब चलेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। देर रात कर परीक्षार्थी परेशान होते रहे, जिसे पर उनका कहना था कि जब तक दूसरी ट्रेन नहीं आएगी, वह रेलवे स्टेशन पर ही डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप: पुलिस कर्मियों ने मारी लाठी
दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रही महिला अभ्यर्थियों और पुरुष परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाठी से मारा। यहां तक कि एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ गालौच तक की। हालांकि इस पूरे मसले पर रेलवे प्रशासन और जीआरपी एवं आरपीएफ ने चुप्पी साथ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed