फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's budget of 279 crores ready, 29 will be stamped

Panipat News: शहर का 279 करोड़ का बजट तैयार, 29 को लगेगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
City's budget of 279 crores ready, 29 will be stamped
पानीपत। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 279.3 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। इसमें से 267.24 करोड़ का लक्ष्य रखा है। इस बार का बजट पिछले सत्र से करीब आठ करोड़ रुपये कम है। वहीं निगम ने 54 में से 27 मदों में आय को शून्य दिखाया है। खास बात यह है कि इस बार भी निगम के बजट का अधिकतर पैसा वेतन और निगम के खर्च दिखाया है। विकास कार्यों के लिए 87.93 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। बजट पर नगर निगम का सदन 29 मार्च को मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 267.76 करोड़ रुपये की आय का बजट पास किया था। इसमें स्टेट फाइनेंस कमेटी की ओर से 83 करोड़ रुपये दिए जाने थे जो 101 करोड़ रुपये आए। वहीं सेंटर फाइनेंस कमेटी की ओर से 26.64 करोड़ रुपये में से सिर्फ 12.70 करोड़ रुपये आ पाए। इन दोनों मदों में से निगम को 113.80 करोड़ की ग्रांट मिली। निगम ने खुद की आय से 178 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन निगम पूरे साल में सिर्फ 49 करोड़ रुपये की कमा सका। निगम ने इस बार भी स्टेट फाइनेंस कमेटी से 122.70 करोड़ और केंद्र फाइनेंस कमेटी से 30 करोड़ रुपये की मांग की है। आय के बजट का निर्धारण करीब 279 करोड़ रखा है। जिसमें निगम ने खुद की आय केवल 127 करोड़ रुपये रखी है।
विज्ञापन

287 में 122 करोड़ खर्च किए
नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में सभी मदों की आय मिलाकर 287 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बनाया था। इसमें से निगम सिर्फ 122 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया। अब फिर से निगम अधिकारियों ने 267 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बनाया है। पिछले एक साल में निगम के 122 करोड़ के खर्च में सबसे ज्यादा पैसा करीब 46.17 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, डीए, मेडिकल अलाउंस, टीए व एलटीसी पर खर्च हुआ है। करीब 42 करोड़ विकास कार्यों पर खर्च किया जा सका है। कॉन्टीजेंट पर 34 करोड़ खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
प्रस्तावित बजट पर की जाएगी चर्चा: आयुक्त
बजट को लेकर 29 मार्च को बैठक बुलाई है। इसमें प्रस्तावित बजट पेश किया जाएगा। इसे चर्चा के बाद मंजूर किया जाएगा।
राहुल नरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed