फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City residents struggle with strike, work affected

Panipat News: हड़ताल से जूझे शहरवासी, काम प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
City residents struggle with strike, work affected
पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले दो दिवसीय पेन और टूल डाउन हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस हड़ताल में निगम के सभी सफाई कर्मियों समेत हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारी भी शामिल रहे। दोनों निगम कार्यालयों में कोई काम नहीं हो सका। केवल ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र चालू रहा।
विज्ञापन

दो दिनों में शहर के लोगों के सभी प्रकार के करीब 300 प्रमाणपत्र अटक गए हैं। वहीं, संपत्ति कर पर करीब 100 लोग औसतन रिपोर्ट से आपत्ति दर्ज नहीं करा पाए और न संपत्ति का स्वयं सत्यापन कर सके। इसके अलावा विवाह शाखा पंजीकरण से लेकर दमकल विभाग की एनओसी लेने का भी कोई काम नहीं हो पाया। निगम 510 पक्के और कच्चे सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई पर तीस प्रतिशत का प्रभाव पड़ा। अब शनिवार रविवार को अवकाश होने की वजह से सोमवार को निगम कार्यालय खुलेंगे। जिनमें जनहित के काम हो सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता इकाई महासचिव चरण सिंह और मंच संचालन प्रेस सचिव बलवान सिंह ने किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अब तक 29 अक्टूबर 2022 और पांच अक्टूबर 2023 में हुए समझौते को भी लागू नहीं किया है। इसे लेकर सरकार को पहले ही चेतावनी दी गई थी। प्रदेश स्तरीय इस हड़ताल में सभी निगम कर्मचारियों ने पेन और टूल डाउन रखकर भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम से लेकर सचिवालय तक निकाला मार्च
नगर निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह पहले पालिका बाजार निगम कार्यालय के नीचे बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जीटी रोड से सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। हालांकि निगम के कच्चे पक्के सभी कर्मचारी हड़ताल पर थे, लेकिन निगम के अधिकारी दूसरे दिन भी अपने कार्यालयों में काम करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed