फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City parks will be illuminated with tower lights

शहरी विधानसभा के 65 पार्कों में 2.24 करोड़ से लगेंगी 100 टावर लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
City parks will be illuminated with tower lights
पानीपत। शहरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी पार्क अब रात में रोशन होंगे। नगर निगम इनमें नई ब्रांडेड टावर लाइटें लगाने जा रहा है, जिसका एक बार फिर से इस्टीमेट तैयार किया जा चुका है। इसमें शहर के करीब 65 पार्कों की सूची तैयार की गई है। इन पार्कों में 100 टावर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने करीब 2.24 करोड़ खर्च करेगा। बजट में नौ मीटर वाली 80 लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि 12.5 मीटर वाली 20 लाइटें शामिल होंगी। इसके अलावा सभी पार्कों से खराब 280 लाइटों को बदलने का काम भी किया जाएगा, जिसके लिए अलग से टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इस काम के लिए सिर्फ प्रशासकीय अनुमति की आवश्यकता है। यह अनुमति उनको निगम सदन की बैठक से ही मिलेगी। चूंकि ये विकास कार्य दो करोड़ से ज्यादा के हैं, इसलिए इसकी अनुमति मुख्यालय के बाद निगम सदन ही दे सकता है। अनुमति के बाद अधिकारी इसका टेंडर लगाकर काम करवा सकेंगे।
विज्ञापन

नवंबर 2021 में भी अधिकारियों ने पार्कों में टावर लाइट लगाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया था, जो किसी कारण पूरा नहीं हो पाया। अब एक बार फिर से इन पार्कों का सर्वे करवाया गया है, जहां नई लाइटों की आवश्यकता है वहां नई और जहां खराब लाइटों की मरम्मत की जरूरत है, वहां लाइटें रिपेयर करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खराब लाइटों की होगी मरम्मत
अधिकारियों का कहना है कि सभी पार्कों में करीब 280 लाइटें खराब पड़ी हैं। एक नौ मीटर वाली टावर लाइट में चार प्वाइंट होते हैं, जबकि 12.5 मीटर वाली लाइट में छह प्वाइंट होते हैं। सभी लाइटों के मिलाकर 280 प्वाइंट बनते हैं। इनमें से खराब लाइटों की मरम्मत के लिए निगम अलग से टेंडर लगाएगा।

जल्द लगेंगी लाइटें : निगम
शहर के पार्कों में करीब 2.24 करोड़ से नई 100 टावर लाइटों को इंस्टॉल करने का इस्टीमेट तैयार किया है। इसके लिए प्रशासकीय अनुमति का इंतजार है। वहीं, पार्कों की करीब 280 लाइटों के लिए भी टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद शहर के सभी पार्क रात को टावर लाइटों की रोशनी से जगमगा सकेंगे।
- गौरव कुमार, कनिष्ठ अभियंता, इलेक्ट्रिकल विंग, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed