फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   city farmers will get relief from rain showers

रिमझिम फुहारों से सरोबार हुआ शहर, किसानों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
city farmers will get relief from rain showers
सोमवार सुबह हुई रिमझिम फुहारों ने एक बार फिर उमस भरी गर्मी का गरूर तोड़ दिया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी गर्मी से राहत मिली, वहीं धान रोपाई में लगे किसानों को भी राहत दी। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश और सोमवार सुबह हुई रिमझिम फुहार सभी फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

वहीं, लगभग 15 दिन पहले तुफानी बारिश के पानी में डूबी निचले क्षेत्रों में रोपी गई धान बरसाती पानी में डुबी रहने से खराब हो गई है। जिले में पहली मानसूनी तुफानी बारिश और उसके चार दिन बाद हुई मुसलाधार बारिश के बाद निचले खेतों में बारिश का पानी भर जाने से रोपी गई धान की फसल डूब गई थी। इससे प्रभावित किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। परेशान किसानों गांव भालसी वासी किसान बलवान सिंह, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, नौल्था वासी अजीत सिंह, महावीर ने बताया कि उनके निचले खेतों में रोपी गई धान बरसाती पानी में डूबकर खराब हो गई है। उनके पास दोबारा धान रोपने के लिए पौध भी नहीं बची है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
सोमवार सुबह उमड़े बादलों और रिमझिम फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नमी की मात्रा 68 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि निचले क्षेत्र के खेतों में बारिश का पानी भर जाने से फसल प्रभावित हो सकती है। इन दिनों हो रही बरसात फसलों के लिए रामबाण साबित होगी। वहीं अगले दो दिन बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं।
वीरेंद्र आर्य, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed