{"_id":"699c134ef7641ff75a00ddf9","slug":"cisf-fires-in-the-air-at-panipat-refinery-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत रिफाइनरी में हंगामा: मजदूरों के प्रदर्शन पर हरकत में आई सीआईएसएफ, किए दो हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत रिफाइनरी में हंगामा: मजदूरों के प्रदर्शन पर हरकत में आई सीआईएसएफ, किए दो हवाई फायर
Mon, 23 Feb 2026 02:14 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:14 PM IST
सार
पानीपत की रिफाइनरी में प्रदर्शन के दौरान गेट पर भीड़ बढ़ने पर सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड हवाई फायर किए।
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी में प्रदर्शन करते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत की रिफाइनरी में ठेकेदार द्वारा 12 घंटे की ड्यूटी कराए जाने के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर आठ घंटे की कार्य अवधि की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान गेट पर भीड़ बढ़ने पर सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दो राउंड हवाई फायर किए। इससे इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार कंपनी द्वारा अनुचित रूप से लंबी शिफ्ट लगाई जा रही है, जिससे उनकी सेहत और परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है। वे बेहतर कार्य परिस्थितियों, उचित वेतन और 8 घंटे की ड्यूटी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने में जुटी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की है और जांच जारी है।