फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CIA brought on production warrant from Tihar Jail to the accused who provided arms

हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
CIA brought on production warrant from Tihar Jail to the accused who provided arms
पानीपत। करियाना और फल दुकानदारों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को सीआईए-3 तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। आरोपी रूपेंद्र उर्फ नन्हा निवासी बरोना, सोनीपत दिल्ली में हत्या की एक वारदात में तिहाड़ जेल में बंद था। सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि 16 सितंबर 2021 की शाम समालखा में चुलकाना रोड पर किराना दुकान संचालक विनोद सिंगला और फल दुकानदार नीशू उर्फ बिल्लू पर बदमाश पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ राजा निवासी चुलकाना, मोहित निवासी बलींयाली भिवानी, अमन उर्फ अमनी, रोहित उर्फ जाटराम निवासी अलेवा जींद, विशाल उर्फ अंडा, आशु, लोकेश उर्फ लुकी और दीपक सहित आठ आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त चार अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया था। आरोपी रोहित उर्फ जाटराम से खुलासा हुआ था कि वारदात में प्रयुक्त एक अवैध देसी पिस्तौल अपने दोस्त रोहित उर्फ बच्ची निवासी झट्टीपुर समालखा और दो अवैध देसी पिस्तौल रूपेंद्र उर्फ नन्हा से लेकर आया था। रूपेंद्र ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने ही दो पिस्तौल रोहित को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed