{"_id":"64ef87ce56f62be0b207d8f8","slug":"cia-arrested-arms-supplier-panipat-news-c-244-1-pnp1005-5082-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: असलहा सप्लायर को सीआईए ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: असलहा सप्लायर को सीआईए ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-वन की टीम ने सेक्टर-18 मोड़ पर घूमते असलहा सप्लायर सुनील उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। यह चौथा आरोपी है। वह पानीपत में झपटमारी के एक मामले में भगोड़ा भी घोषित था।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बीती 23 जुलाई को सनौली रोड पर शिव चौक के पास से शिवकुमार निवासी तितरवाड़ा, शामली, उत्तर प्रदेश को एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त पिस्तौल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी निवासी जितेंद्र से पांच हजार रुपये में खरीदा था।
पुलिस टीम ने आरोपी शिवकुमार की निशानदेही पर असलहा तस्कर आरोपी जितेंद्र को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसने उक्त असलहा गफ्फार निवासी कैराना व सुनील उर्फ भूरा निवासी अलाउद्दीनपुर शामली उत्तर प्रदेश से तीन हजार रुपये खरीदकर शिवकुमार को पांच हजार रुपये में बेचा था। पुलिस तस्करी में संलिप्त तीनों आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। टीम ने बुधवार को तस्करी में शामिल चौथे आरोपी सुनील उर्फ भूरा से 500 रुपये बरामद कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आरोपी सुनील उर्फ भूरा के खिलाफ थाना चांदनी बाग में वर्ष 2007 में झपटमारी का एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में अदालत आरोपी को पहले ही भगोड़ा करार कर चुकी है। आरोपी ने अपने गांव के ही वीरभान के साथ मिलकर सेक्टर 11-12 में महेंद्रों निवासी विकास नगर का नकदी भरा पर्स छीना था।