{"_id":"65dba3b44b55e41eda02d4b4","slug":"chulkana-dham-will-be-made-polythene-free-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114280-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पॉलिथीन फ्री बनाया जाएगा चुलकाना धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पॉलिथीन फ्री बनाया जाएगा चुलकाना धाम
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना मंदिर को पॉलिथीन फ्री बनाया जाएगा। प्रशासन इसके लिए आगे आया है और प्लास्टिक दाना बनाने के प्लांट लगाने पर विचार किया जाएगा। प्लास्टिक दाना बनाकर उसे उचित दर पर बाजार में बेचा जाएगा। उस कमाई को मंदिर पर ही खर्च किया जाएगा। जिला प्रशासन के पास इसके लिए बजट उपलब्ध है।
यह फैसला रविवार को श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव को लेकर श्रीश्याम धाम चुलकाना में रविवार को महासफाई अभियान में लिया गया। अभियान की शुरुआत मंदिर परिसर से की गई है। सांसद संजय भाटिया और उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने आगे आकर संस्था प्रतिनिधियों के साथ सफाई की। सांसद ने जहां झाडू लगाई, वहीं उपायुक्त ने धाम में ग्रिल की साफ-सफाई की। यहां लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम समालखा अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे हर रोज सफाई कार्य का मौका मुआयना करेंगे। चुलकाना धाम को तीर्थ स्थल घोषित कराने की तैयारी है। यहां 20 मार्च को श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव मनाया जाएगा।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि चुलकाना गांव स्थित बाबा श्याम का मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसी सेवा में सफाई और स्वच्छता भी आती है। सभी का नैतिक दायित्व है कि चुलकाना गांव को साफ सुथरा बनाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों को उपेक्षित भाव से बाहर निकाल कर मिसाल कायम की है। इसी भावना के साथ हम सबको इस ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पर मन के भाव के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को आयोजित मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मंदिर परिसर को जगमग किया जाएगा। इसके आने वाले रास्तों में भी 90 लाइटें लगाई जाएंगी। मंदिर में आने वाली गली व सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। जिला प्रशासन बजट से चुलकाना मंदिर को पॉलिथिन से प्लास्टिक का दाना बनाएगा। इसे बाजार उचित दर पर बेचकर पैसे को मंदिर पर ही खर्च किया जाएगा। इस मौके पर कृष्ण छौक्कर,समाजसेवी रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, सुरेश काबरा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, प्रमोद मित्तल, प्रीतम गुज्जर, सतीश छौक्कर सरपंच, मंदिर प्रधान रोशन छौक्कर प्रधान, अशोक नारंग, नरेश कौशिक, अनिल शर्मा, राजीव जैन, राजेश गुप्ता व महेश शर्मा मौजूद रहे।