फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children spread colors with talent in art festival

Panipat News: कला उत्सव में बच्चों ने प्रतिभा से बिखेरे रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Children spread colors with talent in art festival
पानीपत। समग्र शिक्षा द्वारा खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, दृश्य कला, थियेटर, संगीत में भाग लेकर अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किए। खंड स्तर पर विजेता बच्चे जिला स्तर पर कला उत्सव में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बीआरसी बिक्रम सहरावत ने बताया कि समग्र शिक्षा द्वारा छात्र छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। सरकारी स्कूलों में छुपी हुई प्रतिभा को तराशना समग्र शिक्षा का ध्येय है। समापन समारोह के मुख्यातिथि बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा रहे। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी बिक्रम सहरावत ने की। प्रतियोगिता नोडल इंचार्ज अंजलि कुमारी व प्रवीण सैनी की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में सुरेखा रानी, कमलेश देवी, प्रदीप मलिक, दिव्या वर्मा, गुलशन, दीपक, सीमा गोंधी, संगीता गाबा, सुरेंद्र राठी ने भूमिका अदा की। इस अवसर पर एबीआरसी कीर्ति सैनी, आरती, तान्या, संदीप, भावना, सानुमती, रमेश, रजनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स


विभिन्न प्रतियोगिता में ये रहे परिणाम
लड़कों की प्रतियोगिताएं
दृश्य कला 2-डी
आर्यन निजामपुर प्रथम
सर्फ़राज नांगलखेड़ी द्वितीय
यश राजाखेड़ी तृतीय


3-डी पेंटिंग
शिवम कृष्णपुरा प्रथम
अरुण नांगलखेड़ी द्वितीय
मोहित निजामपुर तृतीय


खिलौने बनाना
विकास कृष्णपुरा प्रथम
अवदेश काबड़ी द्वितीय
शिवम बड़ौली तृतीय


नृत्य कला-

गुरप्रीत नूरवाला प्रथम
------------

लड़कियों की प्रतियोगिताएं-
पेंटिंग 2-डी-
सोनी कृष्णपुरा प्रथम
मोनिका मॉडल टाउन द्वितीय
हरनाम कौर काबडी तृतीय


3-डी पेंटिंग-

वंशिका शिव नगर प्रथम
सोनी कृष्णपुरा द्वितीय
खुशबू मॉडल टाउन तृतीय


खिलौने बनाना-
गुलनाज शिव नगर प्रथम
अन्नू राजाखेड़ी द्वितीय
आंचल बबैल तृतीय


लोक नृत्य-
खुशबू मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम
सोनम नांगलखेड़ी द्वितीय
सलोनी राजाखेड़ी तृतीय


क्लासिकल नृत्य-
प्रणिता प्रथम
अर्चना काबडी द्वितीय


लोक संगीत-
शिवानी काबडी प्रथम
काजल बबैल द्वितीय
खुशबू नांगलखेड़ी तृतीय


क्लासिकल संगीत-

छवि मॉडल टाउन प्रथम
रुकसार बबैल द्वितीय
रिंकी वीवर्स कॉलोनी तृतीय
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed