{"_id":"61b7aca8834eeb0174188a67","slug":"children-said-neighbor-plays-songs-in-loud-voice-we-are-unable-to-read-panipat-news-knl92653288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे बोले, तेज आवाज में पड़ोसी बजाता है गाने, पढ़ नहीं पाते हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे बोले, तेज आवाज में पड़ोसी बजाता है गाने, पढ़ नहीं पाते हम
विज्ञापन
बापौली। सनौली कलां के कुछ स्कूली बच्चों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उनका पड़ोसी तेज आवाज में गाने बजाता है। इस वजह से हम पढ़ नहीं पाते। इस पर पुलिस ने आरोपी को बुलाया तो उसने बताया कि सामने वाले घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं। उनका मुंह उसके घर के आंगन की ओर है। मांग की कि कैमरे का मुंह गली की ओर कराया जाए।
दो पड़ोसियों की वजह से हो रही बच्चों की यह परेशानी हो रही थी। इस पर पुलिस ने दोनों को समझाया और चेतावनी भी दी। इसके बाद दोनों ने सहमति जताई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को चेतावनी दी गई है। अगर समाधान नहीं निकलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
गांव सनौली कलां निवासी हिमांशु, गुलशन, शिवम, शालिनी, तन्नु, मीनाक्षी, आयुष, आकाश और इस्लाम आदि ने थाना सनौली पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी। थाना सनौली प्रभारी रामनिवास का कहना है कि समस्या का समाधान लगभग हो गया है।