फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children of primary schools will be skilled, teachers will be trained

Panipat News: निपुण होंगे प्राइमरी स्कूलों के बच्चे, शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Children of primary schools will be skilled, teachers will be trained
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को निपुण बनाने व उनका अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग एफएलएन के तहत कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत बच्चों को निपुण बनाने से पहले प्राथमिक अध्यापकों को दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा रहा है। शिविर से शिक्षकों को बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता व कौशल विकास करने के लिए दक्ष बनाया जाएगा। जिले में यह कार्यक्रम नौ जून से शुरू किया जा रहा है। शिविर में पांच दिन शिक्षकों को नई लागू शिक्षक सहायक सामग्री, पुस्तकें व पाठ्यक्रम के बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह प्रशिक्षण शिविर डिजिटलाइज किया गया है। जिसमें जिले व राज्यस्तर के अधिकारी जुड़ेंगे। वहीं, कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर स्थल के कमरों में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




जिले में 1095 शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण
जिले में यह प्रशिक्षण शिविर तीन चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में जिले के चार खंडों में शिक्षकों के कुल नौ बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण जिले के बीआरसी व एबीआरसी मेंटर देंगे। जिले में कुल 243 प्राइमरी स्कूल में करीब 1686 शिक्षक हैं। प्रशिक्षण में दूसरे जिलों में पढ़ा रहे 95 शिक्षक पानीपत में प्रशिक्षण लेंगे जबकि जिले के स्कूलों में पढ़ा रहे 686 शिक्षक अपने गृह जिले में प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों का टेस्ट भी होगा। इसका परिणाम निपुण डैशबोर्ड पर तुरंत जारी किया जाएगा। इसका शिक्षकों को ई-प्रमाण पत्र भी बोर्ड से जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगा प्रशिक्षण के पहले चरण का शेड्यूल-
खंड स्थान प्रथम बैच द्वितीय बैच

पानीपत जीएसएसएस सिवाह 09 जून 14 जून
समालखा पीएमश्री जीएसएसएस पावटी 09 जून 14 जून

बापौली जीजीएसएसएस बापौली 09 जून 14 जून
मतलौडा जीएमएसएसएसएस मतलौडा 09 जून 14 जून

इसराना जीएमएसएसएसएस इसराना 12 जून (केवल एक बैच)




ये है प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस बार पुस्तकों में बदलाव भी किया गया है। इस बार बच्चों को पढ़ाने के लिए इनोवेटिड किताबों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पुस्तकों में नवाचार, कौशल विकास व रचनात्मकता पर जोर दिया गया है। पुस्तकों में एसोसिएट करना, सवाल करना, ऑब्जर्व करना, नेटवर्क करना और प्रयोग करना पर बल दिया गया है। शिक्षकों को यह बच्चों के साथ प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा इसके लिए दैनिक, साप्ताहिक व मासिक योजना बनाना, बच्चों की रेमिडेशन व ट्रेनिंग के बारे सिखाया जाएगा।




वर्जन-

बच्चों का अधिगम स्तर बढ़ाने व उनके नवाचार व कौशल का विकास करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें उन्हें नई शिक्षक सामग्री व इनोवेटिड पुस्तकों से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा।
- अनिल मलिक, जिला समन्वयक, एफएलएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed