फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children forced to go to school in scorching heat

Panipat News: झुलसाती गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, डीसी ने सभी कक्षाओं के अवकाश किए घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Children forced to go to school in scorching heat
पानीपत। इन दिनों प्रचंड गर्मी और झुलसाने वाली लू अपना भीषण रूप दिखा रही हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वहीं, 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तपा देने वाली गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, झुलसाती गर्मी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद कई निजी स्कूल संचालक शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाकर छठी से आठवीं के बच्चों की स्कूल में कक्षाएं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के भयावह रूप को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने न केवल स्कूलों के समय में बदलाव कर दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल लगाने के आदेश जारी किए थे, वहीं, आठवीं कक्षा तक के लिए छुट्टी का ऐलान किया था। सरकार के आदेशों के बाद उपायुक्त ने भी सभी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद निजी स्कूलों की मनमर्जी जारी है।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला द्वारा की गई पड़ताल के दौरान पाया कि निजी स्कूलों द्वारा न केवल दोपहर बाद डेढ़ से दो बजे तक कक्षाएं लगाई जा रही हैं, वहीं छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुले रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निजी स्कूलों की मनमर्जी जारी है। भीषण गर्मी का असर मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


उपायुक्त ने जारी किए 25 मई तक स्कूल बंद रखने के आदेश

प्रचंड गर्मी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने जिले के सभी राजकीय, निजी स्कूलों और कॉलेजों को सभी कक्षाओं के लिए 23 से 25 मई तक पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किए निर्देशों में उपायुक्त ने कहा कि 25 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। इसलिए सभी स्कूल, कॉलेजों में सभी कक्षाओं के लिए पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा। यह अति आवश्यक है। आदेशों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



बॉक्स
अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर उठाए सवाल
तपा देने वाली गर्मी में भी प्रशासनिक आदेशों के बावजूद छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर अभिभावकों ने भी सवाल उठाए हैं। अभिभावकों ने कहा कि झुलसाने वाली गर्मी में स्कूल खोलकर निजी स्कूल संचालक बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे कोई हादसा भी घटित हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पहले भी कई हादसे घटित हो चुके हैं जिससे निजी स्कूल संचालक कोई सबक नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को न तो विभागीय आदेशों की परवाह है, न ही प्रचंड गर्मी में बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव की कोई चिंता है। विभाग को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।





वर्जन :
निजी स्कूल संचालकों द्वारा आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी स्कूलों को 23 से 25 मई तक पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। अब सोमवार से 31 मई तक बदले समय के अनुसार निर्देशानुसार स्कूल खोले जाएंगे।

- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

वर्जन :
जिला में 25 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के दृष्टिगत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से आगामी 25 मई तक छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों को उक्त आदेशों की दृढ़ता से पालना करने के आदेश दिए हैं।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed