{"_id":"80a1b8956250bab77032f85d70104959","slug":"children-demand-cm-khattar-for-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा खट्टर तरस खाओ, हमारे पार्क और सड़क बनवाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा खट्टर तरस खाओ, हमारे पार्क और सड़क बनवाओ
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-18 के पार्कों की हालत सुधारने व टूटी सड़कों की मरम्मत करने समेत सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग को लेकर रेजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ हुडा संपदा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हुडा संपदा अधिकारी विकास ढांडा को उपायुक्त पानीपत, हुडा के मुख्य प्रशासक व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बच्चों को प्रदर्शन करता देख हुडा संपदा अधिकारी ढांडा अपने कार्यालय से बाहर आए और प्रदर्शनकारी बच्चों से मिले। ईओ विकास ढांडा ने बच्चों को आश्वासन दिया की हुडा सेक्टर-18 के सभी पार्कों का एक-एक कर सुधार करवाएंगे। सड़कों की भी मरम्मत करवाई जाएगी और नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदर्शनकारी बच्चे नारे लिखी तख्तियों के साथ हुडा संपदा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे थे। जिन पर सीएम मनोहर लाल के लिए लिखा था कि चाचा खट्टर तरस खाओ, हमारा पार्क व सड़क बनवाओ।
विज्ञापन
जबकि डीसी समीरपाल सरो के नाम लिखा हुआ था कि डीसी अंकल पहले पार्क व सड़क बनवाओ बाद में करें स्मार्टसीटी की बात। इस मौके पर प्रदर्शन में संस्कारिका, नेहा, दीपिका, रोहन, निशा ढांडा, आर्यन, रियाल, ईशा, दिशा, राहुल, अंकुश, हर्ष, पारस व सेक्टर 18 रेजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह, उपप्रधान सतबीर सिंह मलिक आदि ने बताया कि सेक्टर-18 के पार्क बदहाल और अधिकतर सड़के वाहन तो दूर पैदल चलने के लायक भी नहीं है। टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे होते है। प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि गत वर्ष 275 लाख व चालू वर्ष में 264 लाख रुपये सड़कों व 50 लाख रुपये पार्कों के लिए एस्टीमेट बनाने की बात हुडा अधिकारियों ने कही थी। लेकिन सेक्टर-18 में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगी।
विज्ञापन