फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child, teenager and woman found dengue infected, admitted to private hospital

Panipat News: बच्चा-किशोर व महिला मिली डेंगू संक्रमित, निजी अस्पताल में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Child, teenager and woman found dengue infected, admitted to private hospital
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा लगातार गहरा रहा है। अब हर रोज किट के सैंपल की जांच में डेंगू के केस निकल रहे हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन डेंगू के मरीज मिले हैं। सोमवार को हुई 90 सैंपल की जांच में महिला समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 17 साल , न्यू अग्रसेन कॉलोनी के 12 साल के बच्चे व शेरा गांव में 33 साल की महिला की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 50 हो चुकी है। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में 90 लोगों की डेंगू की जांच हुई है। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही है।
विज्ञापन




शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। लोगों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1602 ओपीडी हुई। बुखार, खासी, जुकाम व थकावट के 391 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग करने को कहा गया है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed