{"_id":"5702c6354f1c1b565cc8154d","slug":"child-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी का बेटा गलती से दूसरे स्कूल की बस में चढ़ा, परिजनों के होश उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी का बेटा गलती से दूसरे स्कूल की बस में चढ़ा, परिजनों के होश उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा के फौजी का बेटा गलती से एक दूसरे स्कूल की बस में बैठ गया। वहीं, स्कूल से बच्चे के नहीं पहुंचने की सूचना लगते ही परिजनों के किसी अनहोनी की आशंका से होश गुम हो गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लो ने स्वयं मामले को अपने हाथ में लेेते हुए जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद बच्चा एक दूसरे स्कूल में मिलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार गांव पट्टीकल्याणा निवासी आठ वर्षीय भिवेश गन्नौर के सैनिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है तथा उसके पिता फौज में जमू-कश्मीर में तैनात हैं। सोमवार सुबह भिवेश पट्टीकल्याणा अड्डे से गलती से एक अन्य निजी स्कूल बस में सवार हो गया। स्कूल में बच्चे के नहीं पहुंचने पर वहां से परिजनों को इस बारे में फोन किया तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। बच्चा गलती से घर से मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों ने उम्मीद बांधते हुए मोबाइल पर मैसेज भी भेजा कि शायद कोई पढ़कर बच्चे को उन तक पहुंचा दे।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जांच शुरू कर दी। पता चला कि बच्चा किसी दूसरी बस में बैठ गया। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चल रहे निजी स्कूलों की खाक छाननी शुरू कर दी और बच्चा उनको गांव भोड़वाल माजरी के पुरा महादेव पब्लिक स्कूल में मिला। स्कूल वालों ने बताया कि उन्हें लगा कि शायद नया एडमिशन है। वहीं, बच्चे के मिलने पर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।