फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child artists enthralled the audience with folk songs of Teej

Panipat News: बाल कलाकारों ने तीज के लोकगीतों से बांधा समा

Sat, 26 Jul 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 26 Jul 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
Child artists enthralled the audience with folk songs of Teej
आर्य बाल भारती स्कूल में तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छत्राएं, साथ में उपस्थित स
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल परिसर में तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक भावनाओं के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। आर्य समाज काबड़ी के उपप्रधान ओम दत्त आर्य और उप प्राचार्य जगदीश आर्य मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी अंजलि शर्मा और गीता रंजन के मार्गदर्शन में गुरुदत्त हाउस की ओर से किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने ऋतु झांब के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न नृत्य एवं संगीत विधाओं की प्रस्तुतियां दीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की सिमरन पांचाल प्रथम, श्वेता शर्मा द्वितीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता का सफल संचालन सीमा रानी ने किया। कार्यक्रम में सरिता, कमलेश, अजिंद्र, आशा अरोड़ा और कांता चहल ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने तीज लोकगीत, हरियाणवी समूह नृत्य, भाषण, हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कविता पाठ, एकल नृत्य प्रस्तुति में भी बाल कलाकारों ने समा बांधा। आर्य समाज काबड़ी के उपप्रधान ओमदत्त आर्य ने कहा कि तीज का त्योहार प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed