फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chief sectery reach his village, listen problems, panipat, harayana

प्रधान सचिव अनिल मलिक पहुंचे अपने पैतृक गांव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Fri, 13 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 13 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक अपने पैतृक गांव सींक में पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। उन्होंने सरकार की जगमग गांव समेत अन्य योजनाओं से अवगत कराया और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक शुक्रवार को अपने पैतृक गांव सींक का दौरा करने पहुंचे। अनिल मलिक के साथ एडीसी राजीव मेहता और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। गांव सींक पहुंचने पर ग्रामीणों ने मलिक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


वे सबसेे पहले गांव के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गांव के बिजली घर का भी मुआयना किया। जहां पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धर्म सुहाग ने गांव में दी जा रही बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यकारी अभियंता धर्म सुहाग ने बताया कि गांव में रात को 10 घंटे और दिन में दो घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। मलिक ने लोगों से अपील की कि सरकार ने जगमग योजना के तहत गांव में बिजली आपूर्ति के घंटे सुनिश्चित किए हैं। इस योजना का लोगों को फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यदि ग्रामीण इस योजना को सिरे चढ़ाते हैं, तो पहले ही चरण में 15 घंटे की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। गांव वासियों ने गांव के कई फीडर बदलने, टूटी हुई तारों को बदलने और अन्य समस्याओं को भी उनकी उपस्थिति में बिजली अधिकारियों के सामने रखे। मलिक ने समस्याओं शीघ्र दूर करने के लिए कहा। इसके बाद मलिक अपनी प्राथमिक शिक्षा का केंद्र रहे गांव के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे।

जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान खटक ने उनका स्वागत किया। मलिक ने स्कूल के सभी अध्यापकों से बातें की और अपने अनुभवों को साझा किया। स्कूल में प्राध्यापक की कमी के चलते पढ़ाई पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया। उन्होंने स्कूल में सफाई और बिजली की लटकती तारों संबंधित शिकायतों को सुनकर जिला शिक्षा अधिकारी को समस्या समाधान के निर्देश दिए।

एडीसी ने प्रशासन के कार्यों को गिनवाया
एडीसी राजीव मेहता ने बताया कि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे के निर्देशानुसार जिला के सभी गांवों के स्कूलों के लिए सफाई कर्मचारी रखने के दृष्टिगत योजना बनाई जा रही है। अनिल मलिक ने विद्यालय परिसर की दीवार पर लटकते तारों को भी हटाने के निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गांव सींक को दूसरे गांवों से जोड़ने वाली सड़कों का मुआयना किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मलिक ने सरकारी अस्पताल का भी मुआयना किया और व्यवस्थाओं में सुधारने को कहा।

गांव में आज चलेगा सफाई अभियान
अनिल मलिक की अगुवाई में शनिवार सुबह सात बजे गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा और प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। यह जानकारी एडीसी राजीव मेहता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed