{"_id":"62c35151c6c9cf23711eecfa","slug":"chief-secretary-gave-instructions-regarding-the-conduct-of-joint-eligibility-test-panipat-news-knl113588838","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त पात्रता परीक्षा के संचालन को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त पात्रता परीक्षा के संचालन को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
विज्ञापन
पानीपत। सितंबर में आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के संचालन को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कान्फ्रेंस से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से बात की और दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों से इस बारे में विचार विमर्श भी किया। डीसी सुशील सारवान ने मुख्य सचिव को जिले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसको लेकर सर्वे भी किया गया है। जिले में करीब 22 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएगी।
डीसी सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए जोन स्तर पर परीक्षा केंद्रों को बांटा जाएगा। इसमें सभी एचसीएस अधिकारी जोनल अधिकारी लगाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी को इसकी पूरी योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एडीसी को ओवरऑल इंचार्ज बनाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सहित बीईओ राजवीर सिंह और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।