फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chief minister, today, panipat, security luse

मुख्यमंत्री आज से पानीपत में, सुरक्षा लचर

Sun, 15 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 15 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
chief minister, today, panipat, security luse
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत में भाजपा के दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिन पानीपत में होंगे। लेकिन, जिले की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। बदमाश और लुटेरे शहर में लगातार वारदात कर रहे हैं। बीती रात को भी तीन बदमाश भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के दो भतीजों को गोली मारकर भाग गए। पुलिस नाइट डोमिनेशन के नाम पर चेकिंग का दावा कर रही है। शहर समेत जिले में करीब 80 नाकों पर चैकिंग के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बदमाशों में अंकुश नहीं लग रहा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अमर उजाला माई सिटी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। यहां पर रात को दूर दिन के वक्त भी सुरक्षा के प्रबंध नहीं मिले। गोली मारने वालों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
जिला पुलिस की रात की सुरक्षा का दावा है। पुलिस के अनुसार जिले में शुक्रवार रात दस बजे से लेकर प्रात: चार बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसका नाम नाइट डोमिनेशन दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार स्थायी और अस्थायी रूप से नाकाबंदी कर विभिन्न प्रकार के 1830 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। यहां पर 50 वाहनों के चालान और छह वाहनों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा 98 के करीब होटल ढाबे, धर्मशाला, रेस्टोरेंट और पब्लिक पैलेस को चेक किया गया। 25 पेट्रोलिंग पार्टी और 27 राइडर नाइट डॉमिनेशन अभियान में शामिल हुई। इसके बाद भी रात में भाजपा नेता के भतीजों को गोली मारकर कुछ कार सवाल सकुशल भाग निकले। उनका 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


गोली मारने वालों का नहीं लगा सुराग
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के दो भतीजों को गोली मारने वालों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है, लेकिन पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। विदित है कि पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भतीजे शांतिनगर निवासी पराग और तर्षित शुक्रवार देर रात को लोहड़ी मनाने के बाद सलारगंज गेट के पास फास्ट फूड लेने गए थे। तभी कार में सवार तीन युवकों में से दो युवक कार से उतरे और फास्ट फूड लेने लगे। इस बीच किसी बात को लेकर पराग और तर्षित के साथ उनका झगड़ा हो गया। तैश में आकर युवकों ने पहले हवा में फायर किया फिर सीधे भाजपा नेता के भतीजों पर फायर कर दिया। इनमें से एक गोली तर्षित की जांघ में लग गई, जबकि पराग को छर्रे लगे थे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शनिवार को दोनों को गुड़गांव रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस सीसीटीवी की फूटेज खंगाल रही है। थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी का कहना है कि एक सीसीटीवी में केवल पैर नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सिटी से सीधी बात :
सवाल : सलारगंज गेट के पास भाजपा नेता के भतीजों को गोली मारने वालों की क्या पहचान हुई?
जवाब : सलारगंज गेट के पास भाजपा नेता के भतीजों को गोली मारने के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्र में लगी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक किसी फुटेज में कोई सुराग नहीं मिले हैं। क्षेत्र में दो दुकानें आज बंद थी। संभावना है कि उन दुकानों में लगे सीसीटीवी में कुछ कैद हुआ हो। कल उनकी फुटेज खंगाली जाएगी।
सवाल : मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व शहर में सुरक्षा-व्यवस्था नदारद है। चौक-चौराहों पर भी पुलिस तैनात नहीं है?
जवाब : मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व चौक-चौराहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। यदि किसी को नजर ही न आएं तो क्या किया जा सकता है।

आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी पानीपत।


पुलिस को नाइट डोमिनेशन में यह मिली सफलता
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान सीआईए-3 की टीम ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत उझा रोड से एक संदिग्ध युवक मोहसीन निवासी ऊंचा गांव जिला शामली यूपी हाल किराएदार विद्यानंद कॉलोनी पानीपत को काबू कर गहनता से पूछताछ की। पुलिस ने उससे चोरी की दो वारदातो का खुलासा किया। इन वारदातों के थाना चादंनी बाग में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से एक वारदात में चोरी सोने की एक जोड़ी बाली, एक लोकेट, एक अंगूठी व दो हजार रुपये नकद व दूसरी वारदात में चोरी किए 18 सौ रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में  पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । इसी प्रकार सीआईए-वन की टीम ने थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को देसी कट्टे सहित काबू किया। थाना सनौली व चांदनी बाग पुलिस ने एक-एक युवक को अवैध शराब सहित काबू किया। इनसे 108 शराब की बोतल बरामद की । थाना शहर पुलिस ने छह युवकों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते काबू किया व एक युवक को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed