फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chicken supplier attacked and looted three lakhs

Panipat News: चिकन सप्लायर पर हमला कर लूटे तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Chicken supplier attacked and looted three lakhs
पानीपत। कच्चा कैंच में चिकन सप्लायर के कार्यालय में घुसकर उस पर रॉड से हमला किया गया। उसके कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और तीन लाख रुपये यहां से लूट लिए गए।चिकन सप्लायर ने यह मारपीट व लूटपाट के आरोप अपने पड़ोसी पर ही लगाए हैं। उसने इस संबंध में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी विकास ने बताया कि वह चिकन सप्लाई का काम करता है। उसका कच्चा कैंप में कार्यालय है। उसके कार्यालय के सामने विराट नगर निवासी सोनू कुंडू व बगल में आशीष मलिक का भी कार्यालय है। शुक्रवार रात को सोनू व आशीष अपने अपने कार्यालय के बाहर खड़े होकर शराब के नशे में एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर रहे थे। उसने दोनों में बीच बचाव कराया। आशीष ने उसे धमकी दी कि या तो वह सोनू को बुलाए नहीं तो अंजाम उसको भुगतना होगा। उसको आशीष ने रात को भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह 11 बजे आशीष अपने दोस्त करण बैरागी व अन्य के साथ उसके कार्यालय में घुस आया। उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया। कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। वह दोनों यहां से तीन लाख रुपये उठाकर ले गए। उसने अपना जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed