फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhath festival will start with bathing and eating

Panipat News: नहाए-खाए से शुरू होगा छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival will start with bathing and eating
थर्मल रजवाहे पर छह महापर्व को लेकर घाट तैयार करते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। दीपावली के बाद श्रद्धालुओं को अब आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का बेसब्री से इंतजार हैं। नहाय-खाय के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। इस पर्व की विशेष धार्मिक मान्यता है। छठ पूजा का पावन महापर्व मंगलवार 5 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

विद्वानों के अनुसार आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के पहले दिन घरों में चावल, लौकी तथा चने की दाल बनाई जाती है। दाल-भात के सेवन के बाद लोग अगले दिन यानी छह नवंबर को खरना की तैयारी में जुट जाएंगे। सात को संध्या अर्घ्य है। आठ को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


देश-प्रदेश सहित जिले में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। छठ पूजा समितियां भी छठ पूजा की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ घाटों को संवारा जाने लगा है। पूर्वांचल सेवा समितियों के अनुसार असंध रोड, जाटल रोड, गोहाना रोड दिल्ली पैरलल नहर के पास छठ पूजा के आयोजन की तैयारी की है। यहां घाटों को संवारा जा रहा है। सात नवंबर को संध्या अर्घ्य वाले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।


चार दिन का होगा छठ महोत्सव
5 नवंबर-नहाय खाय
6 नवंबर-खरना

7 नवंबर-संध्या अर्घ्य

8 नवंबर-उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का समापन।



कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है छठ महापर्व
आस्था का महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। छठ पूजा की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस कठिन व्रत को महिलाएं और पुरुष घर में खुशहाली और संतान की सलामती के लिए रखते हैं। इसे सूर्य षष्ठी, छठी और डाला छठ के नामों से भी जाना जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।



कब है छठ पूजा का नहाय-खाय

इस साल नहाय-खाय मंगलवार 5 नवंबर के दिन होगा। पंचांग के अनुसार, नहाय खाए कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान-ध्यान करती है और फिर नहाय-खाय करती है। नहाए-खाए के दिन लौकी और भात का प्रसाद बनाने की परंपरा है।




अस्ताचलगामी और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा दीपावली से छह दिन बाद की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि वीरवार सात नवंबर की रात 12:41 बजे शुरू होगी और इसका समापन शुक्रवार आठ नवंबर की रात 12:34 बजे होगा। ऐसे में सात नवंबर के दिन ही संध्याकाल का अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सुबह का अर्घ्य अगले दिन आठ नवंबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed