फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhajpur Kalan is beset by a lack of amenities, unpaved streets and a drinking water problem.

Panipat News: छाजपुर कलां में सुविधाओं की कमी, कच्ची गलियां और है पीने के पानी की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chhajpur Kalan is beset by a lack of amenities, unpaved streets and a drinking water problem.
महात्मा गांधी बस्ती में कच्ची पड़ी गलियां। संवाद - फोटो : 1
सनौली। छाजपुर कलां गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त के प्लॉट तो करीब 15 साल पहले मिल चुके है। लेकिन मुलभूत सुविधाओं का अभी तक बस्ती में कमी बनी हुई है। कच्ची गलियां, पीने के पानी तक की समस्या होने के चलते बस्तीवासियों ने खंड ‎प्रशासन के प्र‎ति रोष व्यक्त करते हुए मुलभूत सुविधा देने की मांग की है। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त के 100 गज के प्लॉट मिले तो कई वर्ष बीत चुके है, लेकिन बस्ती में अभी तक सुविधाएं नहीं हैं, जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। बस्ती के लोगों के मांग की है कि उन्हें बिजली, पानी और बिजली की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

बस्तीवासी राजपाल, सुरेंद्र, बलवान, मुकेश, जितेंद्र, संतरा, रोशनी, कविता और सुमन ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत छाजपुर कलां गांव में उन्हें नि:शुल्क प्लॉट वितरित किए गए है लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें मुलभूत सुविधा नहीं दी गई है। कई बार बस्ती में बिजली-पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिले है लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया। सरपंच राजेन्द्र रावल का कहना है कि पंचायत जल्द ही बस्ती में सुविधाओं के लिए प्रशासन व हलका विधायक से मांग कर विकास कार्य कराएं जाएंगे। एसईपीओ नरेश कुमार का कहना है कि जल्द ही जिला प्रशासन से मिल कर उनकी बस्ती में पंचायत से मिल कर समस्या हल करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed