फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chemical water is harmful

पानीपत: केमिकलयुक्त गंदे पानी से बीमार हो रहे सेक्टरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
chemical water is harmful
फोटो संख्या-37
विज्ञापन

दमा बना रहा शिकार, सेक्टरवासियों में रोष
हुडा सेक्टर-18 वासी ने ट्यूबवेल के गंदे पानी का किया विरोध, कहा- एचएसवीपी करवाए निधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हुडा सेक्टर 18 में सेक्टरवासी ट्यूबवेल से आने वाले गंदे पानी से लगातार स्किन एलर्जी और दमा की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। पावर हाउस के पास ग्रीन बेल्ट में नए लगे ट्यूबवेल के पीले रंग के असुरक्षित केमिकल युक्त गंदे पानी को लेकर सेक्टर वासियों में भारी रोष है। सेक्टरवासियों ने कहा कि 20 से ज्यादा सेक्टरवासी गंदे पानी से एलर्जी व अस्थमा समेत अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सेक्टरवासी राज सिंह ने बताया कि पानी की गुणवत्ता एवं पीएच वैल्यू सेक्टर वासियों द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग की लैब में टेस्टिंग करवाई गई, जो निर्धारित मानकों से ऊपर पाई गई है। इसके आधार पर नौ जनवरी को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी थी और अब अचानक फिर से पानी की सप्लाई चालू कर सेक्टर वासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। सेक्टरवासी सुखबीर जागलान ने कहा कि पानी की सप्लाई शुरू करने से पहले विभाग को पानी का लैब टेस्ट करवाना चाहिए था।

-
बिल भरते हैं, साफ पानी उपलब्ध कराना विभाग का फर्ज : सुखबीर
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18 के पूर्व पदाधिकारी एवं सेवानिवृत एक्सईएन सुखबीर जागलान एवं मास्टर राज सिंह ने कहा कि जब वह पानी के बिल समय पर चुकाते हैं तो साफ स्वच्छ पानी का हमारा अधिकार है। जिसे मुहैया करवाने का विभाग का फर्ज बनता है, लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या को हल्के में ले रहा है, जबकि पूरा मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। अगर पानी की सप्लाई बंद नहीं की गई तो उन्हें शक है विभाग की इस लापरवाही की कीमत सेक्टरवासियों को अनेक बीमारियों का शिकार होकर चुकानी पड़ेगी। बैठक में जिले सिंह, राजेंद्र बनवाला, राजेश अहलावत, कर्मवीर भोकर ,अशोक सिक्का , राजेंद्र, वेद सैनी बलवीर मलिक, बिट्टू दहिया, महावीर दूहन, संतलाल, प्रदीप ,सुखबीर, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed