फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chemical laden water flowing in drain number two

Panipat News: ड्रेन नंबर दो में बह रहा केमिकल युक्त पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chemical laden water flowing in drain number two
सनौली। ड्रेन नंबर दो में केमिकल युक्त पानी डाला जा रहा है। जिससे इसके साथ लगते दर्जनों गांवों के ‎ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इससे ग्रामीण और पशु बीमार हो रहे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग केमिकल युक्त पानी को नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर दो से सटे गांव छाजपुर, कुराड़, भैंसवाल, बबैल, नगला, रसलापुर, उझा, डाडौला, शिमला गुजरान, बिहौली, ताजपुर, संजौली, रमाल व खोजकीपुर आदि गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, सतीश, दीपक, राजेंद्र, विनोद रावल, सुरेश, कृष्ण, सरोज व बिमला ने बताया कि ड्रेन नंबर-दो में विभिन्न फैक्टरियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को डाला जा रहा है। जिससे भूजल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने केमिकल युक्त पानी पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ड्रेन नंबर दो का केमिकल युक्त पानी आगे जाकर खोजकीपुर गांव में यमुना नदी में मिलता है। इससे यमुना का पानी भी दूषित हो रहा है। सनौली खुर्द गांव के सरपंच संजय त्यागी, अधमी के सरपंच दलबीर रंगा, रिशपुर के सरपंच राजदीप रावल, जालवाड़ के पूर्व सरपंच मंगलदास, छाजपुर खुर्द के पूर्व सरपंच सोहनलाल का कहना है कि ड्रेन नंबर दो में दिन-प्र‎तिदिन बढ़ते केमिकल युक्त गंदा पानी छोड़ा जा रहा है।
इससे भूजल भी खराब हो रहा है। गांवों में एलर्जी व अन्य बीमारियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed