फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Checked attendance again after 12 days, 34 found absent

12 दिन बाद फिर हाजिरी जांची, 34 मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Checked attendance again after 12 days, 34 found absent
पानीपत। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी समय पर कार्यालय आने का नाम नहीं ले रहे जबकि मुख्यालय ने इन पर अपनी नजरें गड़ा ली हैं। महज 12 दिन बाद एक बार फिर से मुख्यालय की ओर से सुबह सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी चेक करने के आदेश आए। इसमें अबकी निगम के 34 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। दोबारा अचानक हाजिरी चेक करने की सूचना से निगम में खलबली मची रही। माना जा रहा है कि इस बार समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर मुख्यालय की ओर से गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

खास बात ये रही कि इस बार केवल प्रॉपर्टी टैक्स समेत पालिका बाजार निगम कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी का रिकॉर्ड ही मिला। पालिका बाजार निगम कार्यालय की इंजीनियरिंग विंग का रिकार्ड समय पर नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि मुख्यालय की ओर से ये कार्रवाई निगम की सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों के मामलों में गड़बड़झालों की सुर्खियां बटोरने को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि उनके पास फिर से सुबह नौ बजे मुख्यालय के अतिरिक्त निदेशक का फोन आया। इसमें निगम कार्यालय में 9:05 बजे तक के हाजिरी रजिस्टर का रिकॉर्ड मांगा गया। इस दौरान अधिकारियों ने फटाफट सभी शाखाओं के हाजिरी रजिस्टर मंगवाए और व्हाट्सअप पर तुरंत प्रभाव से सभी की हाजिरी भेज दी। इसमें अबकी 34 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इससे 12 दिन पहले 22 मार्च को भी सुबह की हाजिरी का रिकॉर्ड मांगा गया था। इसमें 29 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि निगम में इस समय 151 कच्चे और 100 पक्के कर्मचारियों की हाजिरी लगती है जोकि कुल 251 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले इतने कर्मचारी गैरहाजिर
देवी लाल कॉम्प्लेक्स में 18 में से नौ कर्मचारी, पालिका बाजार निगम कार्यालय स्टॉफ में 11 में से चार, सीएमएमयू ब्रांच से नौ में से छह कर्मचारी, अकाउंट ब्रांच में तीन में से तीन, बाकी 12 कर्मचारी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, मेयर ब्रांच व अन्य ब्रांच से गैरहाजिर मिले हैं।

अब होगी कार्रवाई
निगम में समय पर न आने वाले कर्मचारियों को पहले भी चेताया जा चुका है। अब फिर से अंतिम बार चेतावनी जारी की जाएगी। इसके बाद भी आदेशों की अवमानना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed