फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheating of 95 thousand from the academy operator by becoming an army soldier

Panipat News: आर्मी का जवान बनकर एकेडमी संचालक से की 95 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 95 thousand from the academy operator by becoming an army soldier
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी निवासी एकेडमी संचालक से एक व्यक्ति ने आर्मी का जवान बनकर 95 हजार की ठगी कर ली। उसने अपने बेटे का एकेडमी में दाखिला करानेेे की बात कही थी और दाखिला फीस जमा करने का झांसा देकर लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही खाते से रुपये कट गए। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 15 मार्च को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आर्मी का जवान बताया और कहा कि उसे अपने बच्चे का उनकी एकेडमी में दाखिला कराना है। कहा कि दाखिला फीस उसका अकाउंटेंट जमा करा देगा। रात में दोबारा अनजान नंबर से फोन आया और फीस जमा कराने की बात कहकर एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करते ही खाते में दाखिला फीस आने के बजाय उल्टा उसी के खाते से 95 हजार रुपये कट गए। उधर उग्राखेड़ी गांव निवासी विजय कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को समालखा निवासी अनिल का उसके पास फोन आया। उसने बिजली निगम को पुराने खंभे व तार हटवाने के बारे में शिकायत करने को कहा। वह ऑनलाइन बिजली निगम में शिकायत कर रहा था कि इसी बीच एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने कहा कि वह बिजली निगम से बात कर रहा है। मैंने एक लिंक भेजा है, इस पर नाम और शिकायत लिख दो और एक रुपये ट्रांसफर कर दो। उसने विश्वास कर रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुक्रवार को उसके खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed