फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated two and a half lakhs from a woman by luring commission

Panipat News: कमीशन का लालच देकर महिला से ठगे ढाई लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated two and a half lakhs from a woman by luring commission
पानीपत। टास्क पूरा करने पर कमीशन का लालच देकर ठग ने एक महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-24 निवासी इशा अग्रवाल ने बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करती हैं। 26 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें टास्क पूरा करने पर कमीशन देने के बारे में लिखा था। उन्होंने बातचीत के बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में ऐड कर लिया। वह उससे एक साइट पर इनवेस्ट कराते। उसने पहले 40 हजार रुपये, उसके बाद 50 हजार इनवेस्ट किए, लेकिन जब उसने यह रुपये 19 मार्च को अपने खाते में विड्रा करना चाहा उसने नहीं किया। युवकों से बातचीत की तो उन्होंने उसी की गलती बताते हुए डेढ़ लाख रुपये मांगे। 90 हजार रुपये वापस लेने के लिए उसने आरोपियों के कहे अनुसार पहले 24 हजार, फिर 76 हजार और फिर 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन आरोपियों ने इसके बावजूद उसके रुपये वापस नहीं किए, बल्कि और रुपये की मांग की। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed