{"_id":"60f7347b8ebc3e6d334c971e","slug":"cheated-the-bank-employee-by-pretending-to-update-the-credit-card-panipat-news-knl77185494","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड अपडेट का झांसा देकर बैंककर्मी को ही ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड अपडेट का झांसा देकर बैंककर्मी को ही ठगा
विज्ञापन
पानीपत। क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर ठग ने एक बैंककर्मी के ही खाते से करीब 61 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताया तो उसने विश्वास कर उसे ओटीपी और खाते से संबंधित जानकारी दे दी। हालांकि खाते से नकदी कटते ही बैंक ने खाता ऑटो ब्लॉक कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
गांव दीवाना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह एक निजी बैंक में एटीएम को-ऑर्डिनेटर के रूप में तैनात हैं। रविवार को उनकी जी-मेल पर क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने का संदेश मिला, लेकिन उसने अनदेखा कर दिया। इसके बाद सोमवार को उनके पास एक कॉल आया। उसने अपने आप को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने की बात कही। ठग ने कहा कि 49 रुपये के चार्ज में कार्ड अपग्रेड हो जाएगा और उसे ईंधन व शॉपिंग करने पर बचत होगी।
उसने झांसे में आकर ठग को सभी जानकारी बता दी और ओटीपी बता दिया। कॉल कटने के बाद कुछ समय के पश्चात ही खाते से 60 हजार 930 रुपये कट गए। खाते से रुपये कटते ही बैंक ने उसका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने ठग को संपर्क किया, लेकिन ठग ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।