फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated a farmer of Rs 65 thousand by pretending to be his son's friend

Panipat News: बेटे का दोस्त बनकर किसान से ठगे 65 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Cheated a farmer of Rs 65 thousand by pretending to be his son's friend
पानीपत। ठगों ने गोयलां कलां गांव के किसान से 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने किसान के पास उसके बेटे का दोस्त बनकर कॉल की थी और अपने खाते में 65 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर किसान ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गोयला कलां निवासी मैनपाल ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसके पास आठ जून को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह उसके बेटे संजीव का दोस्त विशाल बोल रहा है। उसके एक दोस्त की माता बीमार है। वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। उसको डेढ़ लाख रुपये दे देना। कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने उसे कहा कि वह विशाल का दोस्त बोल रहा है। उसको पैसों की जरूरत है। उसने उनके बैंक खाते में 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर उसने अपने बेटे संजीव से इस बारे में बात की तो उसे बता चला कि ठगों ने उसके पास विशाल बनकर कॉल की थी। ठगों ने बातों में उलझाकर उससे 65 हजार रुपये की ठगी की है। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed