फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated 18 lakh rupees in the name of sending to America, case registered

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 18 लाख रुपये, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated 18 lakh rupees in the name of sending to America, case registered
मतलौडा। अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 18 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सींक गांव निवासी नरेश मलिक ने गांव कुराना के दीपक पर ठगी का आरोप लगाया है। नरेश ने इसकी शिकायत मतलौडा थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी से रुपये ठगने और पैसे वापस मांगने पर जान से मरने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नरेश वासी सींक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे अजय को अमेरिका भेजने के लिए कुराना निवासी दीपक के साथ 26 लाख रुपये में मामला तय हुआ। 13 लाख पहले और 13 लाख रुपये बाद में देना भी तय हुआ। नवंबर 2021 में आरटीजीएस के जरीए 5 लाख रुपये और यूपीआई से एक लाख रुपये उसके खाते में भेजे गए। दो लाख रुपये नकद दीपक को दिए गए। इसके बाद कागजात तैयार करके 14 दिसंबर 2021 को अजय को दिल्ली बुलाया और 3.50 लाख रुपये नकद लिए। इसके अगले दिन अजय को फलाइट से यूक्रैन भेज दिया गया और फिर डेढ़ लाख रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हो चुका है। जल्दी से पांच लाख रुपये और दे दो। ताकि जल्दी ही अजय को अमेरिका भेजा जा सके। आरोपी दीपक ने पांच लाख रुपये लेकर भी उसे अमेरिका नहीं भेजा। इसके बाद उसने अपने किसी दोस्त के जरिए अपने स्तर पर अजय को स्पेन भेज दिया।

आरोपी दीपक ने कहा कि वह उसे अमेरिका नहीं भेज सकता। वह उसके 18 लाख 7 हजार रुपये वापस दे देगा। लेकिन बार बार डिमांड करने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं दिए। जब उसने पैसे वापस देने के बार बार कहा तो उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने पैसे की दोबारा मांग की तो उसे जान से मरवा देगा। परेशान नरेश मलिक ने पुलिस से अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा की मांग करते हुए मतलौडा थाने में धोखाधड़ी कर रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed