फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chaudhar's battle will be between eight candidates

आठ प्रत्याशियों के बीच होगी चौधर की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar's battle will be between eight candidates
पानीपत/समालखा। समालखा नगर पालिका चैयरमैन के चुनाव में अब आठ दावेदार बचे हैं। कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन दो उम्मीदवारों गौरव और तुषार ने नाम वापस ले लिए। अब चैयरमैन पद की ताजपोशी इन आठ उम्मीदवारों के बीच होगी। इसके अलावा वार्ड पार्षदों के चुनाव में भी कई उम्मीदवारों ने अपने फार्म वापस लिए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दे दिया है। अब चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय कुमार कुर्सी चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। कुसुमलता को मटका, अशोक गुप्ता को एयर कंडीशनर, सुनीता को आम चुनाव चिह्न मिला है। वहीं, राजनीतिक दलों के निशान पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में इनेलो के उमेश कुमार को चश्मा, भाजपा के अशोक कुमार को कमल, आम आदमी पार्टी से भगत सिंह को झाडू और बसपा से हारूनदीन को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। एसडीएम समालखा एवं रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने बताया कि वार्ड नंबर आठ अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 15 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर दो, नौ, 11, 14 और 17 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

...
पार्षद पद के लिए इनके बीच होगी चुनावी भिड़ंत
- वार्ड नंबर-एक से उषा गोयल निर्दलीय को सिलाई मशीन, सुनील कुमार निर्दलीय को छाता, हिमांक शर्मा निर्दलीय को पतंग और संजय कुमार भाजपा को कमल चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन

- वार्ड नंबर दो से अनिता शर्मा भाजपा को कमल और पुष्पा देवी निर्दलीय को छाता चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर तीन से संजीव कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य, हरिओम भाजपा को कमल और अंकित शर्मा निर्दलीय को कार निशान मिला है।
- वार्ड नंबर चार से रेनू कुमारी निर्दलीय निर्विरोध चुनी गई हैं।
- वार्ड नंबर पांच से कप्तान सिंह निर्दलीय को कार, रानी निर्दलीय को सिलाई मशीन, प्रवीण कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य और सुधीर कुमार भाजपा को कमल का चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड नंबर छह से मनोज निर्दलीय को कार, महाबीर सिंह निर्दलीय को छाता, पूनम निर्दलीय को सिलाई मशीन, नरेश कौशिक निर्दलीय को उदयमान सूर्य और सरोज बाला निर्दलीय को शंख को चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर सात से अनिल कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य, सुमित रमन निर्दलीय को तीर कमान, नरेश कुमार भाजपा को कमल, रविंद्र कुमार आप को झाडू, विरेंद्र कुमार निर्दलीय को छाता और साहिल निर्दलीय को सीढ़ी का चुनाव चिह्न मिला है
- वार्ड नंबर आठ से विनोद निर्दलीय को उदयमान सूर्य, संतोष देवी निर्दलीय को वायुयान और सुमित भाजपा को कमल चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 9 से मनीषा देवी निर्दलीय को छाता, सुनील कुमारी निर्दलीय को उदयमान सूर्य, ज्योति निर्दलीय को सिलाई मशीन और ज्योति कश्यप भाजपा को कमल का चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 10 से चेतराम महेंद्र निर्दलीय को सीढ़ी, मनीष बेनीवाल निर्दलीय को छाता और अनिल कुमार भाजपा को कमल निशान मिला है।
- वार्ड नंबर 11 से नीतू छाबड़ा निर्दलीय को छाता और अंजली भाजपा को कमल का चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 12 से बलराम मित्तल निर्दलीय को कार, कार्तिक बंसल निर्दलीय को छाता, पीयूष मित्तल भाजपा को कमल का चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 13 से अरुण सिंगला निर्दलीय को उदयमान सूर्य, अजय कुमार निर्दलीय को जीप, विकास शर्मा निर्दलीय को तीर कमान, विजय कुमार जैन भाजपा को कमल और बिजेंद्र कुमार निर्दलीय को पतंग चुनाव निशान मिला है।

- वार्ड नंबर 14 से शिक्षा देवी निर्दलीय को कार, ज्योति भाजपा को कमल, नीरू निर्दलीय को उदयमान सूर्य और मीना डांगी निर्दलीय को छाता चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 15 से प्रतिभा निर्दलीय को सिलाई मशीन और अंजू बाला निर्दलीय को उदयमान सूर्य चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 16 से मनोज कुमार निर्दलीय को कार, राजेश कुमार भाजपा को कमल और अनिल पांचाल निर्दलीय को छाता का चुनाव चिह्न मिला है।
- वार्ड नंबर 17 से रुचि बंसल भाजपा को कमल और गीता सैनी निर्दलीय को उदयमान सूर्य का चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed